फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL GC agenda: Members to get update on governments green light, Chinese sponsorship deals

IPL 2020: कुछ घंटों में साफ हो जाएगी पूरी तस्वीर, आज गवर्निंग काउंसिल की बैठक

Sun, 02 Aug 2020 06:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 02 Aug 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
IPL GC agenda: Members to get update on governments green light, Chinese sponsorship deals
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद के सदस्य जब आज बैठक करेंगे तो इसमें संयुक्त अरब अमीरात में टी-20 लीग की मेजबानी के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी की स्थिति के बारे में अपडेट किया जाएगा, इसके अलावा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फूलप्रूफ मानक परिचालन प्रक्रिया पर चर्चा और चीनी प्रायोजकों के संबंध में बात की जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने के लिए तैयार है, पता चला है कि बृजेश पटेल की अगुआई वाली संचालन परिषद के 10 सूत्री एजेंडे में सरकार की मंजूरी की स्थिति सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह (दोनों का ‘कूलिंग ऑफ’ समय में छूट का मामला उच्चतम न्यायालय में है) कोषाध्यक्ष अरूण धूमल और संयुक्त सचिव जयेश जार्ज के साथ स्थायी आमंत्रित सदस्यों के तौर पर बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन परिषद (जीसी) के बारे में जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हमारी कल बैठक है लेकिन हर कोई गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से टूर्नामेंट के यूएई में कराए जाने को लेकर हरी झंडी का इंतजार कर रहा है।'

पता चला है कि चीन की मोबाइल कंपनी ‘वीवो’ के साथ करार के भविष्य को लेकर भी चर्चा होगी जो टाइटल प्रायोजन के लिए 440 करोड़ रूपये देता है। इन सबमें सबसे अहम पहलू होगा मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी), जो फ्रेंचाइजी को सोमवार को होने वाली चर्चा के लिए सौंपी जाएगी जिसमें वे अपनी चिंताओं से संबंधित सवाल उठा सकते हैं।

बैठक में आईपीएल एजेंडे के मुख्य बातें इस प्रकार होंगी

रविवार को होने वाली बैठक में आईपीएल एजेंडे के मुख्य बातें इस प्रकार होंगी। पिछली तीन बैठकों के मिनट को स्वीकृति। सरकार की मंजूरी का इंतजार, हालांकि यूएई सरकार से अधिकारिक स्वीकृति का भी इंतजार है जो एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा हासिल की जाएगी।

तीसरा टूर्नामेंट का कार्यक्रम - टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर या तो 51 दिन का होगा या फिर 53 दिन का, अगर फाइनल को 10 सितंबर को कराया जाता है जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिल जाएगा।

चौथा चीनी प्रायोजक के संबंध में फैसला। वीवो टाइटल प्रायोजक है जबकि पेटीएम, ड्रीम 11, बाईजूस और स्विगी में चीनी निवेश है। भारत और चीन के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी। पूरी संभावना है कि वीवो अपना मौजूदा अनुबंध पूरा करेगा जिससे बीसीसीआई को एक साल में 440 करोड़ रूपये मिलते हैं और अंतिम समय में नया प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा।

पांचवा एसओपी। इसके लिए 240 पेज का दस्तावेज तैयार किया जा चुका है जो फ्रेंचाइजी को दिया जाएगा। इसमें कोविड-19 परीक्षण से लेकर जैव सुरक्षित माहौल बनाने के बारे में सुरक्षा संबंधित उपाय शामिल हैं। इसमें टीम की संख्या को लेकर भी निर्देश होंगे जिनके 40 तक सीमित होने की संभावना है।

परिवारों को ले जाने के संबंध में फैसला फ्रेंचाइजी पर

बीसीसीआई की एसओपी को फ्रेंचाइजी द्वारा अपग्रेड किया जा सकता है, लेकिन वे इसे कम नहीं कर सकते। पता चला है कि बीसीसीआई परिवारों को ले जाने के संबंध में फैसला फ्रेंचाइजी पर छोड़ देगा। छठा आईपीएल जीसी के सदस्यों को यात्रा करने का मौका मिलेगा या नहीं। सामान्य रूप से वे यात्रा करते हैं लेकिन जब स्वास्थ्य संबंधित संकट छाया हुआ है तो सदस्यों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

अधिकारी ने कहा, 'आईपीएल जीसी में कुछ सीनियर नागरिक भी हैं और यात्रा में जोखिम होगा या नहीं, इस पर काफी विचार की जरूरत होगी।' सातवां खिलाड़ी की जगह किसी अन्य को शामिल करना। अगर मूल टीम में खिलाड़ी यात्रा नहीं कर पाता है तो उसकी जगह खिलाड़ी को कैसे शामिल किया जाएगा। जैसे दक्षिण अफ्रीका की सीमा इस समय बंद है और क्विंटन डि कॉक, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए अहम हैं।

आठवां बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) की गतिविधियां। अधिकारी ने कहा, 'संभावना है कि बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एसीयू टीम को रखकर उनकी सेवाएं ले सकता है और उन्हें उनकी सेवाओं का भुगतान करेगा।'

और नौंवा, बीसीसीआई की अपनी चिकित्सा इकाई को यूएई लेकर जाएगा या फिर वहीं पर चिकित्सकों की टीम तैयार करेगा। दसवां, उन विशेषज्ञों के साथ बैठक जिन्होंने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट का जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया है। इंग्लैंड ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जैव सुरक्षित माहौल में श्रृंखला खत्म की है और अभी आयरलैंड से खेल रहा है जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed