{"_id":"19d8dc60-c18a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-fixing-more-shameful-truth-about-sreesanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: रात 12 बजे तक होती है श्रीसंत से पूछताछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: रात 12 बजे तक होती है श्रीसंत से पूछताछ
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Tue, 21 May 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार श्रीसंत से दिल्ली पुलिस रोजाना रात 12 बजे तक पूछताछ करती है। उसके बाद उसे सोने के लिए कमरे में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
सोमवार को पहली बार श्रीसंत ने दिल्ली पुलिस के सामने अपनी पहली फरमाइश रखी।
मुलाकात करने आए अपने दोस्त अन्ना से मसाला डोसा खाने की बात कही। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों की इजाजत के बाद अन्ना खुद डोसा लेकर आया।
इसके बाद दिनभर श्रीसंत ने कुछ नहीं खाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीसंत ज्यादातर समय सिर नीचे करके बैठा रहता है।
श्रीसंत को हर रोज 30 से 40 रुपये का खाना मिल रहा है। खाने में एक-दो सब्जियां और सिर्फ रोटी दी जाती है। यह स्पेशल सेल के कार्यालय के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से मंगाया जाता है।
विज्ञापन
अन्य क्रिकेटरों समेत सभी बुकीज को भी यही खाना दिया जाता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीसंत ने चार दिन बाद भी वही काली टी-शर्ट और जींस की पेंट पहनी हुई जो उसने गिरफ्तारी के समय पहनी हुई थी। उसने चार दिन से अपने कपड़े नहीं बदले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह ज्यादातर समय सिर नीचे करके बैठा रहता है और गुमसुम रहता है। हालांकि दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग कर रहा है, मगर वह अन्य क्रिकेटर व बुकीज से ज्यादा बात नहीं करता है। हमेशा बुकी जीजू जनार्दन को घूरता रहता है।