{"_id":"013324c96e963c0767c627fd2773c7b2","slug":"ipl-first-qualifier-match-washed-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले क्वालीफायर में बारिश बनी बाधा, आज फिर होगा मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले क्वालीफायर में बारिश बनी बाधा, आज फिर होगा मुकाबला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2012 की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाने वाला आईपीएल-7 का क्वालीफायर मैच बारिश के कारण स्थगित हो गया।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रशंसकों में इन दो दिग्गज टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर काफी रोमांच था लेकिन बारिश ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
अब यह मुकाबला आज शाम चार बजे से खेला जाएगा। हालांकि मौसम के मिजाज को देखते हुए आज भी भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मंगलवार को भारी बारिश के चलते मैच को आज के लिए टाल दिया गया। इस बीच अगर खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी मैच नहीं हो सका तो कोशिश की जाएगी की कम से कम पांच ओवर का मैच संभव हो जाए। अगर पांच ओवर का मैच भी नहीं हो सका तब सुपर ओवर के जरिए परिणाम निकाला जाएगा।
विज्ञापन
अगर मैदान की स्थिति सुपर ओवर की भी नहीं हुई तब जिस टीम ने लीग मैच में सबसे ज्यादा मैच जीते होंगे उसे फाइनल में जगह मिल जाएगी।
लीग मैचों की बात करें तो इसमें पलड़ा पंजाब का भारी है। पंजाब ने लीग मैचों में 14 में से 11 मैच जीते थे और तीन हारे थे। वह अंक तालिका में 22 अंक लेकर शीर्ष पर रही थी। वहीं कोलकाता ने 14 में से नौ मैच जीते थे और पांच गंवाए थे। वह 18 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी।
विज्ञापन
इसके अलावा आज रात आठ बजे से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला भी खेला जाएगा।