फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: final, SRH vs RCB

सनराइजर्स बनी आईपीएल की नई चैंपियन, आरसीबी को 8 रन से हराया

Mon, 30 May 2016 07:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 07:20 AM IST
विज्ञापन
IPL: final, SRH vs RCB
- फोटो : PTI

आईपीएल-9 के खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ पारी की शुरुआत और अंत दोनों ही शानदार रही। शुरुआत में कप्तान डेविड वार्नर ने आतिशी पारी खेली फिर अंत में बेन कटिंग (नाबाद 39 रन, 15 गेंद) ने लाजवाब पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

आईपीएल के खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बनाए। आखिरी ओवर में आरसीबी गेंदबाज शेन वॉटसन बहुत महंगे साबित हुए। बेन कटिंग ने इस ओवर में 15 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने आखिरी गेंदों में एक चौका और 3 छक्के लगाकर 24 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


क्रिस गेल और विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी से एक पल ऐसा लगा था कि आरसीबी जीत ही जाएगी। जिस तरह 114 रनों की पहले विकेट की साझेदारी और क्रिस गेल के 75 रन। लेकिन विराट कोहली के विकेट के बाद आरसीबी के विकेटों का पतन जारी रहा। सनराइजर्स ने पहले धमाकेदार बल्लेबाजी की फिर कसी हुई गेंदबाजी मैच में निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के साथ ही विराट कोहली की टीम आरसीबी का अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का ख्वाब अधूरा रह गया। हालांकि दूसरी ओर सनराइजर्स के लिए भी यह पहला आईपीएल खिताब है। 2009 में डेक्कन चाजर्स ने आरसीबी को हराकर आईपीएल खिताब जीता था।

फाइनल जंग में धवन और वार्नर की जोड़ी की अर्धशतकीय शुरुआत

IPL: final, SRH vs RCB

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। पारी की शुरुआत कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन ने की, हालांकि दोनों ने शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर की। लेकिन पांचवें ओवर से दोनों ने बल्ला खोलते हुए 19 रन ठोंक दिया।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। खतरनाक दिखती इस साझेदारी को आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने अपने पहले ही ओवर में तोड़ दिया। उन्होंने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन को 28 रन के निजी स्कोर पर क्रिस जोर्डन के हाथों कैच आउट करा दिया।

इस बीच वार्नर ने 24 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। साथ ही उन्होंने इस सत्र में अपने 800 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से पीछे हैं। तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन ने आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाते हुए मोएसिस हेनरिक्स (4) को कैच आउट करा दिया।

हैदराबाद को तीसरा झटका कप्तान वार्नर के रुप में लगा, जब वह 14वें ओवर में एस अरविंद ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में इकबाल अबदुल्ला के हाथों कैच आउट करा दिया। वह 38 गेंदों में 69 रन (8 चौका और 3 छक्का) बनाकर आउट हुए। वार्नर के जाने के बाद दीपक हुड्डा कोई कमाल नहीं कर सके और 3 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए।

अच्छी शुरुआत के बाद विकेटों के पतन के बीच .युवराज सिंह से कुछ उम्मीद थी लेकिन वह भी 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। पर आखिरी ओवर में आरसीबी गेंदबाज शेन वॉटसन बहुत महंगे साबित हुए। बेन कटिंग ने इस ओवर में 15 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने आखिरी गेंदों में एक चौका और 3 छक्के लगाकर 24 रन बनाए।

‌क्रिस गेल और कोहली की बड़ी इनिंग गई बेकार

IPL: final, SRH vs RCB

जवाब में आरसीबी ने भी जोरदार बल्लेबाजी से शुरूआत की। पहले ओवर में विराट कोहली ने चौका लगाकर अपना खाता खोला तो दूसरे ओवर में क्रिस गेल ने छक्का लगाकर अपनी पहली बाउंड्री लगाई। गेल इसके बाद नहीं रुके और बाउंड्री लगाकर जारी रखी। 5 वें ओवर में आरसीबी ने पचासा पूरा किया। 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर गेल फिर भी नहीं रुके और हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला जारी रखा।

वहीं, दूसरी ओवर ‌कोहली सौम्यता के साथ बल्लेबाजी करते रहे। कोहली के बल्ले से 18 गेंदों में सिर्फ एक ही चौका लग पाया। 9 वें ओवर में कोहली को जीवनदान मिला। हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर से कैच छूटा। इसी ओवर में गेल ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। 10 वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी पूरी की। 11 वें ओवर में कोहली को एक और जीवनदान मिला। इस बार मुस्ताफिजुर रहमान ने कैच छूटा। इसी ओवर में ‌क्रिस गेल 38 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके जड़े। गेल ने कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 114 रनों की शतकीय साझेदारी की।

गेल के आउट होने के बाद कोहली ने अपने हाथ खोलने शुरू किए। लेकिन फिफ्टी लगाकर कोहली आउट हो गए। कोहली आईपीएल में एक हजार रन बनाने से महज 3 रन से रह गए। कुछ देर बाद एबी डीविलियर्स भी आउट होकर चलते बने। इस वक्त मुकाबला टक्कर का लग रहा था। पर फिर भी आरसीबी के लिए क्रीज पर शेन वॉटसन और लोकेश राहुल थे। लोकेश राहुल के रुप में एक और झटका लगा। शेन वॉटसन के रुप में आरसीबी के पांचवें झटके ने हैदराबाद के लिए जीत की राह आसान कर दी। डेथ ओवरों में स्टुअर्ट बिन्नी और सचिन बेबी ने कुछ बड़े हिट खेले।

19 वें ओवर में स्टुअर्ट रनआउट हुए। अगली गेंद पर फिल्‍ड पर ‌बरिंसर सरां नए बल्लेबाज जोर्डन का कैच छोड़ बैठे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सचिन बेबी ने छक्का लगाया।  ले‌किन आरसीबी टीम कमाल नहीं कर सकी।

http://www.amarujala.com/cricket/live-cricket-score/1843/
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed