फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Final 2022 Hardik Pandya Team Gujarat Titans Qualifier 1 winner and ipl final record

IPL FINAL 2022: गुजरात टाइटंस के पक्ष में आईपीएल का ट्रेंड, भाग्य ने साथ दिया तो हार्दिक की टीम बन जाएगी चैंपियन

Thu, 26 May 2022 05:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 26 May 2022 05:46 PM IST
सार

फाइनल मैच में गुजरात के पास बढ़त होगी, क्योंकि यह मुकाबला उसके होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमादाबाद में खेला जाएगा। टीम को तैयारी करने के लिए पांच दिन का समय भी मिल गया।

विज्ञापन
IPL Final 2022 Hardik Pandya Team Gujarat Titans Qualifier 1 winner and ipl final record
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस आईपीएल के फाइनल में पहुंच चुकी है। उसने क्वालीफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। अब खिताबी मुकाबले में उसका मुकाबला राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच होने वाले क्वालीफायर-2 के विजेता से होगा। हार्दिक की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म है। पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाली गुजरात की टीम ने अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने के बाद फाइनल में सबसे पहले अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


फाइनल मैच में गुजरात के पास बढ़त होगी, क्योंकि यह मुकाबला उसके होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमादाबाद में खेला जाएगा। टीम को तैयारी करने के लिए पांच दिन का समय भी मिल गया। इन सब चीजों के अलावा आईपीएल का ट्रेंड भी गुजरात के पक्ष में है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक तीन बार ही क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम फाइनल में हारी है।
विज्ञापन


2011 में आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत हुई। उसके बाद से 2013, 2016 और 2017 में ही क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम फाइनल में हारी। 2013 में चेन्नई सुपरकिंग्स, 2016 में आरसीबी और 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के साथ ऐसा हुआ था। बाकी बचे आठ मौकों पर नतीजा क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम के पक्ष में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल रिकॉर्ड
सीजन क्वालीफायर-1 की विजेता फाइनल जीतने वाली टीम
2011 चेन्नई सुपरकिंग्स चेन्नई सुपरकिंग्स
2012 कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता नाइटराइडर्स
2013 चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई इंडियंस
2014 कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता नाइटराइडर्स
2015 मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
2016 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सनराइजर्स हैदराबाद
2017 राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स मुंबई इंडियंस
2018 चेन्नई सुपरकिंग्स चेन्नई सुपरकिंग्स
2019 मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
2020 मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
2021 चेन्नई सुपरकिंग्स चेन्नई सुपरकिंग्स

इस सीजन में गुजरात का प्रदर्शन
गुजरात की टीम की बात करें तो लीग राउंड में उसने 14 में से 10 मैच जीते थे। उसे सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार मिली थी। इन चारों में से बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में है। ऐसे में अगर क्वालीफायर-2 को जीतकर बैंगलोर की टीम फाइनल में पहुंच जाती है तो दोनों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। गुजरात के पक्ष में आईपीएल का ट्रेंड और आरसीबी के पक्ष में हालिया रिकॉर्ड होगा। वहीं, अगर राजस्थान की टीम फाइनल में जाती है तो गुजरात को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल जाएगी, क्योंकि उसने लीग राउंड में राजस्थान को 37 रन से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed