फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL chose three venues in case the Indian government gives a nod to resume the tournament report revealed

IPL 2025: सिर्फ तीन स्थल पर ही खेला जाएगा आईपीएल 2025 का शेष सत्र? टूर्नामेंट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Sat, 10 May 2025 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 10 May 2025 08:19 PM IST
सार

आईपीएल का 18वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव में था और इसके 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे जिसमें प्लेऑफ के मैच भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत सरकार टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने की मंजूरी देती है तो आईपीएल इसके मैच कराने के लिए दक्षिण भारत के तीन शहरों को चुन सकता है।

विज्ञापन
IPL chose three venues in case the Indian government gives a nod to resume the tournament report revealed
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर इस मुकाबले सीमित जगह तक ही आयोजित किए जा सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, एक सप्तान के लिए आईपीएल 2025 का सत्र स्थगित होने के बाद अगर मई में इसे दोबारा शुरू किया जाता है तो सिर्फ तीन शहरों में इसके मैच आयोजित कराए जा सकते हैं। इसके लिए बंगलूरू, चेन्नई और हैदराबाद के शहरों के चयनित किया गया है। 
विज्ञापन

एक सप्ताह के लिए स्थगित हुआ था टू्र्नामेंट 
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का मौजूदा सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया था। आईपीएल का 18वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव में था और इसके 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे जिसमें प्लेऑफ के मैच भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत सरकार टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने की मंजूरी देती है तो आईपीएल इसके मैच कराने के लिए दक्षिण भारत के तीन शहरों को चुन सकता है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद स्वदेश लौटे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी, सामने आई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता चुनौती 
इस रिपोर्ट की मानें तो कई टीमों के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि आईपीएल 2025 का शेष सत्र इस साल बाद में खेला जाएगा। बीसीसीआई के सामने टूर्नामेंट शुरू करने के लिए विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता चुनौती है। टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद विभिन्न फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी और सहायक स्टाफ अपने घर लौट रहे हैं, जबकि कई विदेशी खिलाड़ी भी अपने घर लौट चुके या लौट रहे हैं। 
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी हालांकि, इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अगर मई में ही टूर्नामेंट शुरू होता है तो उनके विदेशी खिलाड़ी इसके लिए उपलब्ध होंगे। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना भी जरूरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। आईपीएल 2025 में अब तक कुल 57 मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जबकि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया 58वां मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया था और इसे रद्द किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed