फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Chennai super kings former captain MS Dhoni become second player to play 250 T20 match for single team

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, कोहली की बराबरी

Sun, 14 Apr 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

धोनी आईपीएल और चैंपियंय लीग में सीएसके के लिए खेले हैं। हालांकि दो सीजन ने तक धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था क्योंकि दो साल के लिए सीएसके को बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन
IPL: Chennai super kings former captain MS Dhoni become second player to play 250 T20 match for single team
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे मैच में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। धोनी का टी20 इतिहास में किसी एक टीम के लिए यह 250वां मुकाबला था। भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल धोनी ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली। कोहली हाल ही में आरसीबी के लिए 250 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अबतक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है। 
विज्ञापन


शुरुआत से सीएसके से जुड़े हैं धोनी
धोनी आईपीएल और चैंपियंय लीग में सीएसके के लिए खेले हैं। हालांकि दो सीजन ने तक धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था क्योंकि दो साल के लिए सीएसके को बैन कर दिया गया था। धोनी 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं। सीएसके ने पहले सीजन के लिए हुई नीलामी में धोनी को खरीदा था।
विज्ञापन


आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी
धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में विजेता बनकर उभरी है। यह दर्शाता है कि धोनी की लीडशीप क्षमता कितनी मजबूत है। हालांकि आईपीएळ 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले धोनी ने सीएसके की कमान छोड़ दी थी और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसके के लिए पूरे किए पांच हजार रन
धोनी ने इसके साथ ही एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। धोनी सीएसके के लिए आईपीएल में पांच हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने चेन्नई के लिए अबतक 250 मैचों में 5016 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं। धोनी से पहले टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने सीएसके के लिए पांच हजार रन पूरे किए थे। रैना ने सीएसके के लिए 200 मैचों में 5529 रन बनाए हैं। 


धोनी ने हार्दिक पर जड़े लगातार तीन छक्के
मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर 20 रन बनाए जिसके दम पर सीएसके ने मुंबई को 207 रनों का लक्ष्य दिया। अंतिम ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने हार्दिक पांड्या पर लगातार तीन छक्के जड़े और पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 500 का रहा। मुंबई के खिलाफ धोनी पुराने लय में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed