फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ipl Can Not Happen Without Foreign Stars Still Too Early For Bcci To Finalise Dates Says Ness Wadia

बिना विदेशी सितारों के आईपीएल का रंग हो जाएगा फीका, आयोजन पर बोले KXIP के सह मालिक नेस वाडिया

Sun, 31 May 2020 08:43 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 31 May 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
Ipl Can Not Happen Without Foreign Stars Still Too Early For Bcci To Finalise Dates Says Ness Wadia
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया

आईपीएल 2020 कोरोना वायरस के चलते स्थगित है। फिलहाल इसके आयोजन को लेकर कोई रोड मैप नजर नहीं आ रहा है। इस बीच किंग्स इलेवन पंजाब के सहमालिक नेस वाडिया आईपीएल को वैश्विक टूर्नामेंट बताते हुए कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों के बिना इस टूर्नामेंट के आयोजन का कोई मतलब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण आईपीएल के आयोजन को लेकर फैसला करने के लिए बीसीसीआई को थोड़ा और समय चाहिए। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को बोर्ड ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई सितंबर-अक्तूबर में इसके आयोजन की योजना बना रहा है। इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप का आयोजन अगर नहीं होता है, तो आईपीएल के आयोजन की संभावना काफी बढ़ जाएगी। लीग से जुड़े फ्रेंचाइजियों की टूर्नामेंट को लेकर मिश्रित राय है। राजस्थान रॉयल्स ने यात्रा प्रतिबंधों का हवाला देते हुए सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ इसे आयोजित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि इससे टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट की तरह हो जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब ने भी इस मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खड़ा नजर आया। वाडिया ने पीटीआई से कहा कि आईपीएल भारतीयों द्वारा बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। यह दुनिया के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में से एक है। ऐसे में इसे अंतरराष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय सितारों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाडिया ने कहा कि फिलहाल आईपीएल के बारे में बात करना सही नहीं है। इस वायरस से निपटना हमारे लिए फिलहाल बहुत जरूरी है। एक बार जब वायरस कम हो जाए तब आईपीएल कब और कहां आयोजित किया जा सकता है, इस बारे में अधिक स्पष्टता हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed