{"_id":"5e9327ec8ebc3e76ad649268","slug":"ipl-can-be-held-without-crowd-t20-world-cup-can-not-says-glenn-maxwell","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL भले ही बिना दर्शकों के खेला जाए, लेकिन T-20 विश्व कप का तो सवाल ही नहीं उठता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL भले ही बिना दर्शकों के खेला जाए, लेकिन T-20 विश्व कप का तो सवाल ही नहीं उठता
Sun, 12 Apr 2020 08:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड टी-20 2020
- फोटो : ट्विटर
शीर्षक में लिखी बातें हम नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल कह रहे हैं। मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि कोविड-19 के चलते दुनिया में जो हालात बन रहे हैं, उसमें बिना दर्शकों के आईपीएल खेलना तो संभव है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि स्थगित हुआ आईपीएल खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है। लेकिन आगामी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन दर्शकों के बिना नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के कारण खराब होते हालात को देखते हुए इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें चरण और टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन अनिश्चित दिख रहा है। इस बीमारी से दुनिया भर में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीसीसीआई के लिए एक विकल्प यह हो सकता है कि वह अक्टूबर-नवंबर की विंडो में आईपीएल की मेजबानी करे बशर्ते आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (18 अक्टूबर से 15 नवंबर) को स्थगित कर दे।
विज्ञापन
हालांकि टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में कराने की बातें भी चल रही हैं। मैक्सवेल को लगता है कि अगर दर्शक इन दोनों टूर्नमेंट के लिए मौजूद नहीं होंगे तो अच्छा यही होगा कि आईपीएल को खाली स्टेडियम में कराया जाए। उन्होंने 'एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, 'हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा। मुझे लगता है कि अगर आईपीएल आयोजित होता है तो इसमें दर्शकों के बिना शायद चल जाएगा, लेकिन मैं बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप नहीं देख सकता।'
विज्ञापन
मैक्सवेल ने कहा, 'हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को सही ठहराना मुश्किल होगा। इसलिए मुझे निकट भविष्य में इसके आयोजन की संभावना नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।' आईपीएल 14 अप्रैल तक स्थगित किया गया था और अब अनिश्चित स्थगन की ओर बढ़ रहा है क्योंकि भारत में 21 दिन के लॉकडाउन को बढ़ाने की उम्मीद है।