फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL auction will be held abroad first time in Dubai know which team has how much money in Purse

IPL Auction: पहली बार विदेश में होगा आईपीएल ऑक्शन, 2024 की नीलामी की जगह तय, जानें किस टीम के पास कितनी रकम

Fri, 03 Nov 2023 08:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 08:33 PM IST
सार

पहले ही खबरें आई थीं कि आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में हो सकती है और अब इसमें मुहर लग चुकी है। यह पहला मौका है, जब आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी देश के बाहर होगी। 

विज्ञापन
IPL auction will be held abroad first time in Dubai know which team has how much money in Purse
ह्यू एडमीड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए जगह पक्की हो चुकी है। पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। सभी 10 फ्रेंचाइजियों को भेजे गए संदेश में बीसीसीआई ने यह भी बताया कि रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करने की समय सीमा भी 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


आगामी सीजन खिलाड़ियों के लिए तीन साल के अनुबंध का तीसरे और अंतिम वर्ष होगा। मेगा नीलामी अगले साल होने वाली है। बीसीसीआई ने पिछले साल की नीलामी इस्तांबुल में आयोजित करने पर विचार किया था, लेकिन उसने यह विचार वापस ले लिया था। आईपीएल ने शुक्रवार को यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड, जो 2023 संस्करण में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ थे, को अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में ट्रेड कर लिया गया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई से बोर्ड के एक पदाधिकारी ने कहा था, "यह अब 10 टीमों की आईपीएल नीलामी है और एक ही पांच सितारा होटल में सैकड़ों कमरे प्राप्त करना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिसमें फ्रेंचाइजी के कई सदस्यों, विभिन्न बीसीसीआई अधिकारियों, संचालन टीम, प्रसारण दल के सदस्य रह सकते हैं। यही कारण है कि दुबई पसंदीदा स्थल है।'' आगामी नीलामी के दौरान प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स होगा। यह पिछले वर्ष से पांच करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने की तारीख
ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक, खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास 26 नवंबर तक का समय है। 26 नवंबर तक उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक नीलामी के लिए खिलाड़ियों के पूल को तैयार किया जाएगा।

किस टीम के पास कितने रूपये
फ्रेंचाइजी पिछले साल की बची राशि पांच करोड़ जोड़ने पर राशि
पंजाब किंग्स 12.20 करोड़ रुपये 17.20 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 6.55 करोड़ रुपये 11.55 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स  4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3.55 करोड़ रुपये 8.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 3.35 करोड़ रुपये 8.35 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.75 करोड़ रुपये 6.75 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइडर्स 1.65 करोड़ रुपये 6.65 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 0.05 करोड़ रुपये 5.05 करोड़ रुपये

मिनी नीलामी में भी होती है पैसों की बारिश
मिनी नीलामी एक दिन में समाप्त हो जाएगी। हर चार साल में एक बार होने वाली दो दिन की मेगा नीलामी की तुलना में मिनी नीलामी में कुछ सबसे महंगी खरीदारी हुई है। खासकर विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। 2023 सीजन से पहले इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उन्हें पिछले साल दिसंबर में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।


स्टार्क और कमिंस जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कई प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के आगामी नीलामी में शामिल होने की संभावना है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह आठ साल के अंतराल के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के भी बोली लगाने के लिए अपना नाम पेश करने की संभावना है, जिन्होंने पिछले साल आईपीएल नहीं खेला था। अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जे, इंग्लैंड क्रिस वोक्स, एलेक्स हेल्स और सैम बिलिंग्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed