फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction Full List of Highest Paid players in each IPL season and Most Expensive players in IPL history

IPL Auction: युवराज सिंह छह साल तक रहे सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें हर सीजन में सबसे ज्यादा राशि पाने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची

Sat, 12 Feb 2022 12:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 12 Feb 2022 12:43 AM IST
सार

दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग 'आईपीएल' में एक बार फिर से वह समय आ गया है जब खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा होगी। हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजियों की तरफ से करोड़ों रुपये लुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
IPL Auction Full List of Highest Paid players in each IPL season and Most Expensive players in IPL history
आईपीएल - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग 'आईपीएल' में एक बार फिर से वह समय आ गया है जब खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा होगी। हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजियों की तरफ से करोड़ों रुपये लुटाए जाएंगे। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं हर सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों पर।   

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी (2008)

2007 में भारत को अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज, विकेटकीपर और एक महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कई टीमों ने बोली लगाई लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटाफ (2009)

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों और उस वक्त के धाकड़ खिलाड़ियों केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटाफ के ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ूी बोली लगाई थी। आरसीबी ने पीटरसन को 9.8 करोड़ रुपये तो सीएसके ने इतनी ही राशि में फ्लिंटाफ को खरीदा था।

विज्ञापन

शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड (2010)

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स और करैबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में 4.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।  

गौतम गंभीर (2011)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 10 करोड़ के आंकड़े को छुआ था। बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रूपये की भारी भरकम राशि खर्च की थी। इसके बाद गंभीर ने टीम को दो खिताब दिलाए और जमकर रन भी बनाए।

रविंद्र जडेजा (2012)

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर चेन्नई ने भरोसा जताया था और साल 2012 में 12.8 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। 

ग्लेन मैक्सवेल (2013)

मुंबई इंडियंस ने 2013 में मिनी ऑक्शन में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को 6.3 करोड़ खर्च कर अपने साथ जोड़ा था। हालांकि इसके अगले सीजन में मैक्सवेल ने टीम का साथ छोड़ दिया था।

युवराज सिंह (2014)

भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा था।

युवराज सिंह (2015 )

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का साथ छोड़ने के बाद युवराज सिंह 2015 की नीलामी में फिर से उतरे और इस बार उन्होंने गौतम गंभीर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने उनपर 16 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद अगले छह सालों तक युवराज सबसे महंगे खिलाड़ी बने रहे।

शेन वाटसन (2016)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ रुपये के साथ अपने साथ जोड़ा। हालांकि वाटसन आरसीबी के साथ सिर्फ एक सीजन तक ही रहे। 

बेन स्टोक्स (2017)

राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ने के लिए 14.5 करोड़ रुपये खर्च दिए। इसके साथ ही स्टोक्स आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए।

बेन स्टोक्स (2018)

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर इस साल राजस्थन रॉयल्स की टीम मेहरबान हुई और उसने इस इंग्लिश खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए 12.5 करोड़ रुपये खर्च दिए।

जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती (2019)

इस बार की नीलामी में दो नए चेहरों ने फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा और खूब सुर्खियां बटोरी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट को राजस्थान रॉयल्स जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8.4 करोड़ रुपये में ख़रीदा। 

पैट कमिंस (2020)

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा दांव खेला और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए 15.5 करोड़ रुपये खर्च दिए। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए।

क्रिस मोरिस (2021)

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मोरिस की रकम ने सभी को चौंकाया। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए रिकॉर्ड बोली लगाई और 16.25 करोड़ रुपये लुटा दिए। इसके साथ ही मोरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए और युवराज सिंह को पछाड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed