{"_id":"656a2d123bfab810c50a4f53","slug":"ipl-auction-base-price-of-australia-s-world-winning-players-is-rs-2-crore-bidding-can-be-done-on-77-players-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता खिलाड़ियों का आधार मूल्य दो करोड़, 77 खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता खिलाड़ियों का आधार मूल्य दो करोड़, 77 खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली
Sat, 02 Dec 2023 12:29 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:29 AM IST
सार
विश्वकप के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाने वाले न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र की आधार कीमत 50 लाख रुपये है, लेकिन उनके लिए बड़ी बोली लगने की संभावना है।
विज्ञापन
आईपीएल ऑक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप जीत के हीरो ट्रेविस हेड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के लिए अपने-अपने ‘बेस प्राइस’ (आधार मूल्य) को दो करोड़ रुपये के उच्चतम ‘ब्रैकेट’ (सूची) में रखा है। इस ब्रैकेट में भारतीय टीम से बाहर हुए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और उमेश यादव के साथ बल्लेबाज केदार जाधव भी हैं।
‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ के मुताबिक सभी टीमों को मिलाकर इस ‘मिनी’ नीलामी में 77 खिलाड़ियों पर सफल बोली लग सकती है जिसमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमें 262.95 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं।
रचिन की लगेगी बड़ी बोली
विश्वकप के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाने वाले न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र की आधार कीमत 50 लाख रुपये है, लेकिन उनके लिए बड़ी बोली लगने की संभावना है। भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक जड़ने वाले जोस इंग्लिस, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी शीर्ष ब्रैकेट में हैं। दक्षिण अफ्रीका की नई तेज गेंदबाजी सनसनी गेराल्ड कोएत्जी और खतरनाक बल्लेबाज रासी वान डेर दुसेन भी दो करोड़ रुपये के ब्रैकेट में है। दुनिया के शीर्ष कलाई के स्पिनरों में से एक वानिंदु हसरंगा 1.5 करोड़ रुपये के ब्रेकेट में हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा रिलीज किया गया है।