फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2024: RCB Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini Auction Updates

IPL 2024 RCB Full Squad: बैंगलोर ने नीलामी में छह गेंदबाज खरीदे, क्या अल्जारी बन पाएंगे हर्षल का रिप्लेसमेंट?

Wed, 20 Dec 2023 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 09:51 AM IST
सार

IPL 2024 Royal Challengers Bangalore Full Squad List : अल्जारी जोसेफ के लिए बैंगलोर ने 11.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वहीं, रिंकू सिंह से लगातार पांच छक्के खाने वाले यश दयाल को आरसीबी ने पांच करोड़ में खरीदा।

विज्ञापन
IPL Auction 2024: RCB Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini Auction Updates
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2024 में खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए एकबार फिर जोर लगाएगी। टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्कोर को डिफेंड करने के लिए ऑक्शन में सिर्फ गेंदबाज ही खरीदे। टीम ने छह खिलाड़ी खरीदे और सभी के भी गेंदबाज (कुछ ऑलराउंडर) हैं।
विज्ञापन

अल्जारी जोसेफ के लिए बैंगलोर ने 11.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वहीं, रिंकू सिंह से लगातार पांच छक्के खाने वाले यश दयाल को आरसीबी ने पांच करोड़ में खरीदा। टीम ने लोकी फर्ग्यूसन को एक्सलरेटेड ऑक्शन में खरीदा, जो कि एक सकारात्मक चीज रही। वहीं, टॉम करन और स्वप्निल सिंह के रूप में दो ऑलराउंडर्स खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के पास वानिंदु हसरंगा का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है और टीम के पास अच्छे स्पिनर की कमी है। युजवेंद्र चहल पहले ही टीम से जा चुके हैं। इसके अलावा हर्षल पटेल के जाने से डेथ ओवर गेंदबाज की कमी भी हो गई है। चार विदेशी खेल सकते हैं और डुप्लेसिस, मैक्सवेल का खेलना तय है।
विज्ञापन

17.5 करोड़ के कैमरन ग्रीन भी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते आएंगे। ऐसे में प्लेइंग-11 में एक विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट के लिए अल्जारी, रीस टॉप्ले, फर्ग्यूसन और टॉम करन के बीच जगह बनाने के लिए लड़ाई होगी। हालांकि, यह सभी चिन्नास्वामी में किसी स्कोर को डिफेंड कर पाएंगे या नहीं, इस पर अभी भी सवालिया निशान है।

रिटेन किए गए: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेडेड), विशक विजय कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन (ट्रेडेड)।

नीलामी में खरीदा: अल्जारी जोसेफ (11.50 करोड़ रुपये), यश दयाल (5 करोड़ रुपये), टॉम करन (1.5 करोड़ रुपये), लॉकी फर्ग्यूसन (दो करोड़ रुपये), स्वप्निल सिंह (20 लाख रुपये), सौरव चौहान (20 लाख रुपये)।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
  • सलामी बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, विल जैक्स
  • मध्य क्रम: रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर)
  • ऑलराउंडर: कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, मनोज भंडेगे, टॉम कुरेन, स्वप्निल सिंह
  • तेज गेंदबाज: आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, विशाक विजयकुमार, राजन कुमार, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
  • स्पिनर: कर्ण शर्मा, मयंक डागर, हिमांशु शर्मा, सौरव चौहान

संभावित प्लेइंग-11

फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज/अनुज रावत (इम्पैक्ट सब), व्यशक विजय कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed