फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2024 who is Shubham Dubey Rajasthan Royals bought in Indian Premier League Mini-Auction

IPL Auction: बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा कीमत पर बिके शुभम दुबे, पिता चलाते हैं पान की दुकान

Wed, 20 Dec 2023 01:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Dec 2023 01:02 PM IST
सार

IPL Auction 2024 who is Shubham Dubey: घरेलू क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका के लिए खिलाड़ी का मिलना आसान नहीं है। विदर्भ के शुभम दुबे ने खुद को फिनिशिर के तौर पर साबित किया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है। इससे कई टीमों के स्टाउट प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
IPL Auction 2024 who is Shubham Dubey Rajasthan Royals bought in Indian Premier League Mini-Auction
शुभम दुबे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने एक अनजान खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को राजस्थान ने शुभम दुबे को खरीदा। शुभम बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं। वह मैच फिनिशर की भूमिका में राजस्थान के काम आ सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में कहा जाता है कि शुभम भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की तरह छक्के लगाते हैं।
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका के लिए खिलाड़ी का मिलना आसान नहीं है। विदर्भ के शुभम दुबे ने खुद को फिनिशिर के तौर पर साबित किया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है। इससे कई टीमों के स्टाउट प्रभावित हुए थे। नागपुर के एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले शुभम को यहां तक पहुंचने के लिए कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। उनके पिता बद्रीप्रसाद दुबे एक पान की दुकान के मालिक हैं। वह अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए दिन-रात संघर्ष करते थे।
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में हुई शुभम के लिए भिड़ंत
शुभम दुबे के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दिल्ली ने 5.60 करोड़ रुपये की बोली के बाद खुद को अलग कर लिया। राजस्थान ने 5.80 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। शुभम का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा कीमत देकर राजस्थान ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम दुबे का रिकॉर्ड
बाएं हाथ के बल्लेबाज दुबे ने सात पारियों में 187.28 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए। टूर्नामेंट में बंगाल के खिलाफ उन्होंने यादगार प्रदर्शन किया था। विदर्भ ने 213 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए दुबे ने 20 गेंदों पर तीन चौकों और छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed