{"_id":"61c2c529ae21ba230f6aad4f","slug":"ipl-auction-2022-jofra-archer-will-be-out-of-ipl-auction-will-not-play-professional-cricket-till-june-2022-due-to-elbow-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी से बाहर रहेंगे जोफ्रा आर्चर, जून 2022 तक नहीं खेलेंगे पेशेवर क्रिकेट, जानिए कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी से बाहर रहेंगे जोफ्रा आर्चर, जून 2022 तक नहीं खेलेंगे पेशेवर क्रिकेट, जानिए कारण
Wed, 22 Dec 2021 11:56 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:56 AM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। वे अगले साल होने वाले आईपीएल में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसका मतलब यह है कि आर्चर बड़ी नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। वे अगले साल होने वाले आईपीएल में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसका मतलब यह है कि आर्चर बड़ी नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि आर्चर ने अपनी चोटिल दाहिनी कोहनी का दूसरा ऑपरेशन करवाया है और वह अगली गर्मियों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति वर्तमान की एशेज सीरीज में भी खल रही है। उनका 11 दिसंबर को लंदन में ऑपरेशन किया गया। ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘यह ऑपरेशन उनकी दाहिनी कोहनी में लंबे समय से चले आ रहे दर्द को समाप्त करने के लिए किया गया।’’ 26 वर्षीय आर्चर पिछले नौ महीनों से शीर्ष स्तर की क्रिकेट में नहीं खेले सके हैं। वे मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।
आईपीएल से हटने के बाद हुआ था पहला ऑपरेशन
आर्चर की कोहनी का मई में इंडियन प्रीमियर लीग से हटने के बाद ऑपरेशन किया गया था। उन्हें इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में ससेक्स के लिए गेंदबाजी करते समय उसी हिस्से में फिर से दर्द महसूस हुआ था। हाल में हुए दूसरे ऑपरेशन के कारण कम से कम जून 2022 तक पेशेवर क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
आर्चर के लिए बड़ा नुकसान

- आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख गेंदबाज थे। चोट के कारण ही उन्हें टीम ने रीटेन नहीं किया।
- उन्होंने 35 आईपीएल मैचों में 7.13 की इकोनॉमी से 46 विकेट अपने नाम किए हैं।
- आर्चर इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के अलावा होबार्ट हरिकेंस, खुलना टाइटंस, क्वेटा ग्लेडिएटर्स, साउदर्न ब्रेव और ससेक्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।
- 2008 की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में आर्चर को 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
- आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होने से आर्चर को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा।