फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL auction 2021: The final list, 292 players to go under the hammer

IPL auction 2021: नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट जारी, 292 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Fri, 12 Feb 2021 08:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Feb 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
IPL auction 2021: The final list, 292 players to go under the hammer
आईपीएल - फोटो : social media

आईपीएल 2021 की नीलामी की लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट गुरुवार को जारी हो गई। 18 फरवरी को होने वाली इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

इस बार की नीलामी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वहीं, इस साल की नीलामी से मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुद को दूर रखा है। 
विज्ञापन

 

बेस प्राइस कुल भारतीय विदेशी
दो करोड़ रुपये 10 2 8
1.5 करोड़ रुपये 12 - 12
एक करोड़ रुपये 11 2 9
75 लाख रुपये 15 - 15
50 लाख रुपये 65 13 52


वहीं, शाकिब का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले में शाकिब के अलावा 10 और खिलाड़ी हैं। इनमें हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, स्टीव स्मिथ, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड और कोलिन इनग्राम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी का बेस प्राइस क्रमशः 50 लाख और एक करोड़ रुपये हैं। बता दें कि 18 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे से नीलामी की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed