फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: SRH Beat RPS by 4 run

रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पुणे को 4 रन से हराया

Wed, 11 May 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
IPL-9: SRH Beat RPS by 4 run
- फोटो : pti

लेग स्पिनर एडम जांपा (6/19) का शानदार प्रदर्शन भी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को जीत न दिला सका। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने आशीष नेहरा (3/29) की अगुआई में अपना कमाल दिखाकर पुणे को चार रन से हार झेलने को विवश कर दिया।

विज्ञापन


जब सनराइजर्स हैदराबाद ने बीस ओवरों में आठ विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया था तब लग रहा था कि पुणे की टीम आसानी से यह मैच अपने कब्जे में कर लेगी लेकिन हैदराबाद ने उसे 8 विकेट पर 138 रन पर रोककर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पुणे को शुरुआत में ही झटका लग गया जब उसके फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। साथी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने नेहरा के ओवर में दो चौके लगाए लेकिन इसी ओवर में दीपक हुड्डा के सटीक थ्रो पर रनआउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज बैली (34) और बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए अश्विन (29) ने 49 रन जोड़कर टीम की उम्मीदें जरूर जगाईं। बैली को 12 वें ओवर में हेनरिक्स का शिकार हो गए जबकि बरिंदर सरां ने अश्विन को आउट कर दिया। सौरव तिवारी (09) ज्यादा देर नहीं टिक सके।

कप्तान धोनी (30) ने तिषारा परेरा (17) के साथ मिलकर छठे विकेट पर 40 रन जोड़े। अंतिम ओवर में पुणे को 14 रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों पर दो रन आए लेकिन तीसरी गेंद पर नेहरा ने परेरा को आउट करा दिया अगली गेंद पर धोनी ने छक्का मारा और जब दो गेंदों पर छह रन चाहिए थे तब धोनी दूसरा रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए।



 

अंतिम गेंद पर बनाने थे 5 रन लेकिन टीम नहीं बना सकी

IPL-9: SRH Beat RPS by 4 run
PUNE, IPL
अंतिम गेंद पर पुणे को पांच रन की जरूरत थी लेकिन नेहरा ने एडम जांपा को विकेटकीपर ओझा के हाथों लपकवा दिया। इससे पहले एडम जांपा के प्रदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर (11)  जल्द ही पवेलियन लौट गए थे।

अन्य सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (33) ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन 11वें ओवर में अश्विन की गेंद पर तिवारी को कैच थमाकर आउट हो गए। धवन ने केन विलियम्सन (31)  के बीच दूसरे विकेट पर 46 रनों की साझेदारी की जोकि सर्वाधिक साझेदारी रही।

ग्यारहवें ओवर में हैदराबाद के दो विकेट पर 66 रन थे मगर उसके बाद जांपा ने कहर ढा दिया।  युवराज सिंह (23) ने रनरेट बढ़ाने के लिए प्रयास किए लेकिन एडम जांपा की गुगली पर उन्होंने लांग आफ पर कैच दे दी। अठारहवें ओवर में लेग स्पिनर जांपा ने केन विलियम्सन और हेनरिक्स (10) के रूप में दो विकेट निकाल दिए और अंतिम ओवर में तीन विकेट निकालकर हैदराबाद को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed