फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 9: RPS vs GL, 25th match

आईपीएल: गुजरात ने पुणे को तीन विकेट से हराया

Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
IPL 9: RPS vs GL, 25th match
गुजरात लायंस, आईपीएल

आईपीएल-9 के 25वें मुकाबले में गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस को तीन विकेट से हरा दिया। उसने 196 के लक्ष्य को सात विकेट गंवा कर बीस

विज्ञापन

ओवर में पूरा कर लिया।

गुजरात की ओर से सर्वाधिक 63 रन ड्वेन स्मिथ ने बनाए। वहीं इससे पूर्व स्टीवन स्मिथ (101) के शानदार शतक और अजिंक्य रहाणे की शानदार अर्धशतकीय पारी और फिर दोनों के बीच हुए 111 रनों की साझेदारी के दम पर राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की टीम ने गुजरात लायंस के सामने जीत के लिए 196 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


पुणे में मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बनाए। उसके लिए स्टीवन स्मिथ ने 101 रनों (54 गेंद, 7 चौके और 5 छक्के) की सबसे बड़ी पारी। पारी के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौके से अपना शतक पूरा करने के बाद स्मिथ अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। स्मिथ के बल्ले से निकला शतक इस सत्र का तीसरा शतक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ के अलावा रहाणे ने 45 गेंदों में 53 रनों (5 चौके) का योगदान दिया, लेकिन रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। कप्तान धोनी ने 18 गेंदों में नाबाद 30 रन (2 चौके और 2 छक्के) बनाए। स्मिथ और धोनी के बीच भी 5.5 ओवर में 64 रनों की तेज अर्धशतकीय साझेदारी हुई।


पुणे की पारी की शुरुआत रहाणे और सौरव तिवारी करने आए लेकिन वह एक रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद रहाणे ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 11.1 ओवर में 111 रनों की साझेदारी की। फिर रहाणे भी रन आउट हो गए।

सुरेश रैना की टीम में अजीबोगरीब ढंग से गेंदबाजी करने वाले शिवली कौशिक ने आईपीएल में पदार्पण किया, लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं और 3 ओवर में बिना किसी सफलता के 32 रन लुटा दिए। हालांकि उन्होंने स्मिथ का विकेट झटक लिया था, लेकिन बाद में यह गेंद नोबॉल निकल गई बाद में वह शतक ठोंकने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed