RCB के बल्लेबाजों ने मचाई धूम, सनराइजर्स हैदराबाद को 45 रनों से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम के पास बल्लेबाजों की बड़ी फौज है। मंगलवार को आईपीएल-9 के पहले ही मैच में विराट की अगुआई वाली इस टीम ने अपनी असल ताकत दिखा दी।
बंगलुरू में करिश्माई बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (82 रन) और विराट कोहली (75) की बेहतरीन पारियों के साथ आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट पर 227 रन बनाकर मजबूत चैलेंज दिया था पर सनराइजर्स की टीम छह विकेट पर 182 रन ही बना सकी। इस तरह आरसीबी ने 45 रनों की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 227 रन बनाए। उसकी ओर से डीविलियर्स ने 42 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रनों की जोरदार पारी खेली। डीविलियर्स के अलावा कप्तान कोहली ने 51 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के के साथ 75 रनों का योगदान दिया।
इन दोनों बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद तेज गेंदबाज मुस्ताफिुर रहमान ने 18वें ओवर में डीविलियर्स और शेन वाटसन (19 रन, 8 गेंद) को लगातार गेंदों पर आउट कर अपने टीम को थोड़ी राहत देने की कोशिश की। मुस्ताफिुर के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट झटके। अंतिम ओवरों में सरफराज खान ने 10 गेंदों में 35 रनों की नाबाद धुंआधार पारी खेली।
हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन (8) जल्द ही पवेलियन लौट गए थे। कप्तान डेविड वार्नर (58 रन, 25 गेंद) ने हेनरिक्स (19) के साथ दूसरे विकेट पर 51 रन जोड़े। वाटसन ने 21 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। वार्नर को वाटसन ने मिलने के हाथों कैच कराया। नमन ओझा (00) और दीपक हुड्डा (6) जल्द लौट गए। आशीष रेड्डी (32) और इयोन मोर्गन (22*) बस हार का अंतराल ही कम कर पाए।
डीविलियर्स और कोहली ने मचाया 'धूम'
आईपीएल-9 के चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) की ओर से पारी की शुरुआत करने कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल क्रीज पर आए, लेकिन जल्द ही यह जोड़ी दूसरे ही ओवर में टूट गई। पारी की आठवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने गेल (1) को बोल्ड कर मेजबान टीम को पहला झटका दे दिया।
शुरुआती झटके के बाद कोहली का साथ देने क्रीज पर एबी डीविलियर्स आए और उन्होंने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने मैदान के चारों ओर खूब शॉट लगाए और 37 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। साझेदारी के दौरान डीविलियर्स कुछ ज्यादा ही खतरनाक दिखे और उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 26 गेंदों में फिफ्टी ठोंक दी। टीम के 100 रन 11.1 ओवर में ही पूरे हो गए।
डीविलियर्स के बाद कप्तान कोहली ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसके लिए उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया। दोनों अपनी साझेदारी को 150 के पार भी पहुंचा दिया, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज इस बेमिसाल जोड़ी को तोड़ने के लिए ऐड़ी चोटी का पसीना बहाया तब जाकर 16वें ओवर में इस जोड़ी को तोड़ सके। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने अपने यॉर्कर गेंद से कोहली को बोल्ड कर दिया। कोहली ने 51 गेंदो में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। दोनों के बीच 157 रनों की साझेदारी हुई।
कोहली के जाने के बाद डीविलियर्स का साथ देने शेन वाटसन आए। वाटसन ने 17वें ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर टीम के रन बनाने की गति को कायम रखा। हालांकि डीविलियर्स और वाटसन लगातार गेंदों पर मुस्ताफिजुर के शिकार बने।