IPL के एक मैच में रिकॉर्ड 2 शतक, RCB की 144 रनों से बड़ी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबी डीविलियर्स और कप्तान विराट कोहली के शानदार शतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने आखिरकार वो हासिल कर लिया जिसकी आस उसे इस मैच से थी। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और 8 गेंद पर पहले ही गुजरात लायंस की टीम को समेटते हुए आरसीबी को 144 रनों के बड़े अंतर से जीत दिला दी।
बंगलुरू में खेले गए मैच में आरसीबी की दोनों ‘रनमशीन’ जब एक ही दिन रन उगलने लगे तो विपक्षी टीम क्या हाल होता है यह शनिवार को फिर जगजाहिर हो गया। आरसीबी ने डीविलियर्स ( नाबाद 129) और कप्तान कोहली (109) की मदद से इस सीजन का उच्चतम स्कोर तीन विकेट पर 248 रन बनाया और इस रन का दबाव ऐसा था कि गुजरात के लायंस 18.4 ओवर में 104 रन पर ही ढेर हो गए। अंतिम दो ओवरों में गुजरात को 12 गेंदों में 149 रन बनाने थे और ये इस मैच में गुजरात टीम की बेबसी को बयान करने के लिए काफी था।
डीविलियर्स ने शानदार शतक लगाते हुए कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी भी की। दोनों के बीच आईपीएल में यह चौथी शतकीय साझेदारी है जो एक रिकॉर्ड भी है। डीविलियर्स का आईपीएल में यह पहला शतक है जबकि कोहली ने इसी सत्र में तीसरा शतक ठोंका। टी-20 लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी टीम की ओर से एक मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।
साथ ही तीसरे विदेशी बल्लेबाज हैं डीविलियर्स जिन्होंने आईपीएल में तीन हजार रन पूरे किए हैं। इससे पहले क्रिस गेल और डेविड वार्नर ऐसा कर चुके हैं।
जवाब में गुजरात की टीम 104 रन पर आउट हो गई। आरसीबी के लिए क्रिस जोर्डन ने 4 और यजुवेंद्र चहल ने 3 विकेट झटके। आईपीएल के प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को यहां से सभी चारों मैच जीतने थे और इसकी शुरुआत इस मैच से कर दी।
बारी-बारी से दिखाए एबी और कोहली ने आक्रामक तेवर
गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने नौ साल में अब तक आईपीएल का एक भी मैच मिस नहीं किया था लेकिन शनिवार को वह टीम की कप्तानी के लिए उपलब्ध नहीं थे और इसी मैच में आरसीबी के एबी और कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ प्रचंड प्रहार कर उसे 144 रन से आईपीएल की सबसे बड़ी हार को मजबूर कर दिया।
हार का यह अंतराल इतना बड़ा है जितना स्कोरआमतौर पर कोई टीम टी-20 की पूरी पारी में बनाती है। एबी और विराट के बल्लों से दरअसल शनिवार को रन नहीं रिकॉर्ड बरसे। इस आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर। एक ही पारी में दो शतक।
विराट कोहली का एक ही सीजन में तीसरा शतक वगैरा...। विराट कोहली अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए लेकिन तब तक आरसीबी पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर चुकी थी। एबी और विराट के बीच दूसरे विकेट पर 229 रन की साझेदारी हुई।
मैच में पहले कोहली ‘एंकर’ की भूमिका में थे और एबी लगे थे चौके-छक्के उड़ाने में, जब एबी ने 43 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया तो मानों रन बनाने की जिम्मेदारी कप्तान विराट को सौंप दी। अब आप बनाओ शतक और ऐसा ही हुआ। जब एबी ने शतक पूरा किया था तो विराट चालीस गेंदों में 51 रन बनाकर दूसरे छोर पर खड़े थे।
उसके बाद विराट ने आक्रामक तेवर अपना लिए और तेरह गेंदों के अंदर 52 रन ठोक दिए। विराट ने अनूठे एक्शन वाले शिविल कौशिक के 19वें ओवर में तीस रन बनाए जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल था। अगले ओवर में प्रवीण कुमार पर भी दो छक्के मारे।
फिर एवरेस्ट की चुनौती को पार करने उतरे लायंस आठ ओवरों में 47 रन पर पांच विकेट गंवाकर हांफने लगे थे। फिंच ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। आलम यह था कि गुजरात के तीन बल्लेबाज ही दहाई का अंक छू पाए।