{"_id":"57486acb4f1c1ba22c692d97","slug":"ipl-9-qualifier-2-srh-vs-gl","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्नर की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स ने दी गुजरात को मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वार्नर की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स ने दी गुजरात को मात
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
डेविड वार्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-9 में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात लायंस को चार विकेट से हराकर मैच जीत लिया। हैदराबाद को जीत के लिए 163 रनों की जरूरत थी जो
विज्ञापन
उसने छह विकेट खोकर अंतिम ओवर की चार गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया। हैदराबाद की जीत का सितारा रहे वार्नर। वार्नर ने 93 रन बनाए।
इससे पूर्व गुजरात लायंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा। आज के मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और दोनों में ही टीमों में से जो भी जीते पहली बार खिताबी जंग में शामिल होंगी।
विज्ञापन
फिरोजशाह कोटला में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया लेकिन सुरेश रैना की टीम की शुरुआत खराब रही और 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बना सकी।
विज्ञापन
गुजरात की शुरुआत इस कदर खराब रही कि टीम के 100 रन 14 ओवर में जाकर पूरे हुए। उसकी ओर से जीवनदान पाने के बाद शानदार बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। ओपनर ब्रेंडन मैकुलम ने 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और बेन कटिंग को 2-2 सफलता मिली।
आज के मैच की विजेता टीम रविवार को बंगलुरू में होने वाले खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम से भिड़ेगी।