फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: DD vs KXIP, 7th match

अमित मिश्रा की स्पिन का जादू चला, दिल्ली जीत की राह पर लौटी

Fri, 15 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
IPL-9: DD vs KXIP, 7th match

लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपनी दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम के मुताबिक जांबाजी दिखाते हुए स्पिन का जाल बुन कर अपने शुरू के तीन ओवरों में किंग्स इलेवन पंजाब के चार विकेट निकाल कर उसकी पारी की ऐसी बिखेरी की वह संभल ही नहीं पाई।  अमित मिश्रा की गुगली के सामने पंजाब के बल्लेबाज बगले झांकते नजर आए। अमित मिश्रा की स्पिन के जादू और यंग ओपनर क्विंटन डी कॉक की तूफानी नॉटआउट हाफ सेंचुरी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 9 में अपने दूसरे क्रिकेट मैच शुक्रवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट से हरा  जीत की राह पर लौट आई।

विज्ञापन


दिल्ली की यह दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि किंग्स इलेवन की यह लगातार दूसरी हार है। मैन ऑफ द’ मैच दिल्ली के अमित मिश्रा (4/11) ने सातवें ओवर में मोर्चे पर पर लगाए जाने के बाद अपनी स्पिन का जादू बिखेरते हुए इलेवन पंजाब को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन पर रोक दिया। जवाब में ओपनर क्विंटन डी कॉक और संजू सैमसन (33 रन, 32 गेंद, चार चौके, एक छक्का) की दूसरी विकेट की 91 रन की बेहतरीन भागीदारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने 13.3 ओवर में  मात्र दो विकेट 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


क्विंटन डी कॉक 42 गेंद खेल कर 9 चौकों और एक छक्के की बदौलत 59 रन बनाकर नॉटआउट रहे। सैमसन को लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने बोल्ड किया और श्रेयास अय्यर(3) को संदीप शर्मा की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कैच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के कप्तान जहीर खान का टॉस जीत कर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाने का दांव सही पड़ा। जहीर का पारी के सातवें ओवर में अमित मिश्रा को मोर्चे पर लगाना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। अमित मिश्रा ने गेंद संभालते ही अपनी पहली ही गेंद पर शॉन मार्श (13) को अपने दूसरे ओवर में चार गेंद के भीतर कप्तान डेविड मिलर (9) और ग्लेन मैक्सवेल (0) जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को और तीसरे ओवर में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मनन वोहरा (32) को बोल्ड कर दिया।  पंजाब की टीम 11 वें ओवर 5 विकेट पर 59 रन पर गंवाने के बाद संभल ही नहीं हीं पाई। ओपनर मनन वोहरा (32 रन, 24 गेंद, 5 चौके) और शॉन मार्श(13) ने दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े लेकिन छोड़ करा पंजाब के बाकी बल्लेबाज तो टिक ही नहीं पाए। यह पंजाब की पारी की सबसे बड़ी भागीदारी रही।

मनन और मार्श को भी अमित मिश्रा ने अपना शिकार बनाया। निचले क्रम में मोहित शर्मा ( 15 रन, 8 गेंद, एक चौका , छक्का) और प्रदीप साहू (नॉटआउट 18 रन, 12 गेंद, एक चौका और एक छक्का) की उपयोगी पारियों की बदौलत पंजाब का स्कोर 100 रन के पार पहुंच पाया। दिल्ली के कप्तान जहीर ने खासी कंजूसी दिखाई और चार ओवर में मात्र 14 रन देकर मोहित शर्मा (15 रन, एक चौका, एक छक्का, 8 गेंद) का विकेट चटकाया। रिद्धिमान साहा (3) ने कार्लोस ब्रेथवेट की लेग कटर को प्वाइंट पर खेल कर एक तेज रन चुराने के फेर में ज्यां पॉल डुमिनी के सीधे थ्रो से रनआउट हो गए।


अक्षर पटेल (11) ने ऑफ स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद को कट करने के फेर में बैकवर्ड प्वाइंट पर पवन नेगी को कैच थमाया। अंतिम पूर्व ओवर में मिचेल जॉनसन (4) ने मॉरिस की गेंद को उड़ाने के फेर में बोल्ड हो गए और पंजाब ने नौंवा विकेट 99 रन के स्कोर पर गंवा दिया।  पंजाब के ओपनर मुरली विजय (1) को  करूण नायर के बढ़िया थ्रो से आउट कर दिल्ली को पहली कामयाबी दिलाई थी। सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी दिल्ली के लेफ्ट आर्म स्पिनर पवन नेगी की दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद मनन वोहरा ने अगली गेंद को उड़ाने की कोशिश की लेकिन एक्सट्रा कवर पर कप्तान जहीर उनका कैच लपकने से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed