{"_id":"b569d354-bbfa-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-6-preview-royal-challengers-bangalore-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गया निर्णायक मोड़, गेल को दिखाना होगा तूफानी खेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आ गया निर्णायक मोड़, गेल को दिखाना होगा तूफानी खेल
बंगलूरू/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों पिछले मैच में मिली हार के बाद नाजुक स्थिति में पहुंच चुकी रायल चैलेंजर्स बंगलोर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह मैच जीतना ही होगा।
विज्ञापन
आईपीएल में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब और रायल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच गत 6 मई को खेला गया मैच यादगार रहा था जहां पंजाब के डेविड मिलर ने अपनी नाबाद (101) रनों की पारी की बदौलत बेंगलूर के 190 के बड़ लक्ष्य को भी छोटा बना दिया था।
विज्ञापन
लेकिन इस बार बेंगलूर के लिए यह मैच प्लेआफ में जगह बनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब खुद को भले ही न बचा पाए लेकिन वह चैलेंजर्स के लिए गड्डा जरूर खोद सकता है। बेंगलूर ने 14 मैचों में आठ मैच जीते हैं जिससे उसके पास 16 अंक है।
विज्ञापन
टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए अब हार के क्रम को हर हाल में तोड़ना होगा नहीं तो अंकतालिका में उसके साथ चल रही टीमें अहम पड़ाव पर उसे पीछे छोड़ सकती हैं।