फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 6 delhi dare devils vs rajasthan royals

दिल्ली के मुंह से राजस्थान ने छीनी जीत

Sun, 07 Apr 2013 12:40 AM IST
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 07 Apr 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
ipl 6 delhi dare devils vs rajasthan royals

आईपीएल-6 के चौथे मैच में 'मैन ऑफ द मैच' राहुल द्रविड़ (66) के अर्द्घशतक के बाद किवोन कूपर (3 विकेट) की शानदार गेदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 रन से हरा दिया है।

विज्ञापन


राजस्थान के बनाए 165 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकार गई वॉर्नर की पारी

डेविड वॉर्नर और उन्मुक्त चंद की सलामी जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक दिखे। उन्मुक्त 23 रन बनाकर तो आउट हो गए लेकिन दूसरे छोर से वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी।

इसके बाद वॉर्नर ने माहेला जयवर्धने (19) और मनप्रीत जुनेजा (20) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया।

वॉर्नर ने 56 गेंदों में 9 चौके और एक छक्का की मदद से 77 रन बनाए। 19वें ओवर में वॉर्नर के रन आउट होते ही मैच पूरी तरह पलट गया।

किवोन कूपर ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटककर दिल्ली की जीत सुनिश्चत कर दी। कूपर ने 20वें ओवर में जेहान बोथा (2) और आंद्रे रसेल (7) को आउट किया।

राजस्थान की ओर से किवोन कूपर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। राहुल शुक्ला और एस श्रीसंत को एक-एक विकेट मिला।

द्रविड़ का पचासा, दिल्ली ने बनाए 165 रन

rahul dravidराहुल द्रविड़ (65) और स्टुअर्ट बिन्नी (40) की आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

अजिंक्य रहाणे और कुसल परेरा की ओपनिंग जोड़ी ने राजस्थान को तेज शुरुआत देने की कोशिश की। लेकिन परेरा 14 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

रहाणे 28 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर से द्रविड़ ने पचासा पूरा कर लिया। द्रविड़ ने 51 गेंदों में 65 रन बनाए। इस पारी में द्रविड़ ने 6 चौके और 2 छक्के जमाए।

अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए स्टुअर्ट बिन्नी ने ताबड़तोड़ 20 गेंदों में 40 रन ठोककर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया।
दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से उमेश यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उमेश ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। आशीष नेहरा को 2 और शाहबाज नदीम को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed