{"_id":"69c7de13d353ab3630056085","slug":"ipl-2026-who-is-salil-arora-will-debut-for-sunrisers-hyderabad-captain-ishan-kishan-praises-him-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं सलिल अरोड़ा?: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया डेब्यू; कप्तान ईशान किशन ने बांधे तारीफों के पुल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं सलिल अरोड़ा?: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया डेब्यू; कप्तान ईशान किशन ने बांधे तारीफों के पुल
Sat, 28 Mar 2026 07:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:26 PM IST
सार
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को डेब्यू का मौका दिया, जिन्हें टीम ने 1.5 करोड़ में खरीदा था। कप्तान ईशान किशन ने भी उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
सलिल अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@SunRisers Hyderabad
विस्तार
आईपीएल 2026 के 19वें संस्करण का आगाज गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हो रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में हैदराबाद ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को डेब्यू का मौका दिया है।
विज्ञापन
कौन हैं सलिल अरोड़ा?
अमृतसर के रहने वाले सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं और हाल के समय में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से चर्चा में आए हैं। अबू धाबी में हुए आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
सलिल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 125 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
शानदार रिकॉर्ड

- फर्स्ट क्लास: 9 मैच, 14 पारियां, 458 रन
- टी20: 9 मैच, 359 रन
- औसत: 59.83
- सर्वाधिक स्कोर: 125*
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान ईशान किशन ने की तारीफ
टॉस के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने सलिल को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सलिल बहुत अच्छी लय में हैं, और मैं बस यही चाहता हूं कि वह चीजों को आसान रखें, गेंद पर नजर रखें और अपना खेल खेलें।' यानी टीम प्रबंधन और कप्तान दोनों को इस युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं।
नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर
घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद अब सभी की नजरें सलिल अरोड़ा पर होंगी कि क्या वह आईपीएल जैसे बड़े मंच पर भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर पाते हैं या नहीं। हैदराबाद के लिए यह डेब्यू उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।