फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: RCB's Tim David and Mumbai Indians Captain Hardik Pandya fined for breaching IPL’s Code of Conduct

IPL 2026: आरसीबी के टिम डेविड और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पर लगा जुर्माना, किस कारण से हुई कार्रवाई?

Mon, 13 Apr 2026 06:37 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 13 Apr 2026 06:37 PM IST
सार

आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर कार्रवाई की गई है। इन दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई और आरसीबी के बीच मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन और धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
IPL 2026: RCB's Tim David and Mumbai Indians Captain Hardik Pandya fined for breaching IPL’s Code of Conduct
टिम डेविड और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है। रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला गया था। डेविड पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


डेविड ने दो बार किया नियम का उल्लंघन
डेविड पर मुंबई के खिलाफ आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के कारण कार्रवाई की गई है। डेविड ने अंपायर के फैसले पर निराशा व्यक्त की थी। आईपीएल ने बयान में कहा, डेविड पर आईपीएल की आचार संहिता आर्टिकल 2.4 के उल्लंघन का आरोप है। उन्होंने मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी। पहली बार ऐसा तब हुआ जब आरसीबी की पारी के दौरान 18वें ओवर में अंपायर ने गेंद बदली। 
विज्ञापन

 

आईपीएल ने कहा, अंपायर गेंद को देखना चाहते थे और बार-बार कहने के बावजूद डेविड ने अंपायर को गेंद नहीं सौंपी। दूसरी बार उन्होंने नियम का उल्लंघन 20वें ओवर में किया जब उन्होंने फिर अंपायर को गेंद नहीं सौंपी। डेविड ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों और मैच रेफरी द्वारा जुर्माने को स्वीकार किया। 

धीमी ओवर गति को लेकर हार्दिक पर हुई कार्रवाई
वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन टीम का यह पहला उल्लंघन था जिस कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी ने रविवार को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था। मुंबई की मौजूदा सीजन में तीसरी हार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed