{"_id":"69ef4d4004db9e86790658dd","slug":"ipl-2026-lsg-vs-kkr-priya-saroj-speaks-on-rinku-singh-knock-video-goes-viral-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs KKR: गम को ताकत बनाकर खेले रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज ने दिवंगत ससुर को किया याद; देखें भावुक Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs KKR: गम को ताकत बनाकर खेले रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज ने दिवंगत ससुर को किया याद; देखें भावुक Video
Mon, 27 Apr 2026 05:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:19 PM IST
सार
लखनऊ के खिलाफ कोलकाता के उप-कप्तान रिंकू सिंह का बल्ला जमकर गरजा। उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी को देखकर मंगेतर प्रिया सरोज भावुक हो गईं और उन्होंने अपने दिवंगत ससुर को याद किया।
विज्ञापन
प्रिया सरोज
- फोटो : Priya Saroj (instagram)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिंकू सिंह की धमाकेदार पारी के दम पर सुपरओवर में मुकाबला जीता। इस मैच में रिंकू ने 83 रन बनाए, वहीं सुपरओवर में शानदार चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज भी स्टेडियम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्रिया सरोज
- फोटो : Priya Saroj (instagram)
दिवंगत ससुर को याद कर भावुक हुईं प्रिया सरोज
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का आनंद रिंकू की मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं। उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तीनों बच्चे भी मैच देखने पहुंचे थे। मुकाबले के बाद प्रिया ने भावुक बयान दिया, जिसमें उन्होंने रिंकू की इस पारी को उनके दिवंगत पिता खानचंद सिंह को समर्पित किया। प्रिया ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। आज उन्होंने जो भी खेला, वो मेरे ससुर के लिए था। मैं उन्हें आज बहुत याद कर रही हूं।' बता दें कि, रिंकू के पिता का इस साल फरवरी में निधन हो गया था। वह लंबे समय से चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ पंत-रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
संकटमोचक बने रिंकू
मैच के बाद जब रिंकू से पूछा गया कि क्या उन्हें 'रिंकू संकटमोचन' कहा जाना चाहिए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'रिंकू ही ठीक है।' उन्होंने अपनी पारी के बारे में कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी करने आया, तब चार विकेट गिर चुके थे। मेरा फोकस मैच को अंत तक ले जाने पर था। शुरुआत में विकेट गिरने के बाद स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी था और रन बनाना अहम था।'

We’re not smiling… you are 🤭 pic.twitter.com/CIuVcDDUTW
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 27, 2026
लखनऊ बनाम केकेआर
- फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सुपरओवर में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने रिंकू सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए और मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया।

कोलकाता ने लखनऊ को हराया
- फोटो : IANS
सुपरओवर का रोमांच
- लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम आए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजी का जिम्मा सुनील नरेन को सौंपा।
- पहली गेंद पर पूरन बोल्ड हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए।
- पंत ने एक रन चुराया। अब स्ट्राइक पर मार्करम आए।
- मार्करम तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे।
- इस तरह सुपरओवर में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना पाए और केकेआर को दो रन का लक्ष्य मिला।
- इसके बाद कोलकाता की तरफ से सुपरओवर में बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल आए। कप्तान ऋषभ पंत ने प्रिंस यादव को गेंद थमाई।
- पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने शानदार चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।