{"_id":"69f87b51d63a57ba3f0d76dc","slug":"ipl-2026-how-did-gujarat-titans-middle-order-woes-get-resolved-ravichandran-ashwin-explains-the-reason-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: किस तरह गुजरात की मध्यक्रम की समस्या हुई दूर? रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण; इस खिलाड़ी को सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: किस तरह गुजरात की मध्यक्रम की समस्या हुई दूर? रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण; इस खिलाड़ी को सराहा
Mon, 04 May 2026 04:26 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 04 May 2026 04:26 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि किस तरह गुजरात टाइटंस के मध्यक्रम की समस्या अब सुलझी नजर आ रही है। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर की मैच जिताने वाली पारी से गुजरात टाइटंस के मध्यक्रम की कमजोरी को लेकर उठ रही कुछ शंकाओं का समाधान जरूर हो जाएगा। वाशिंगटन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 23 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए जिससे गुजरात इस मैच में पंजाब किंग्स को हराने में सफल रहा।
अश्विन ने वाशिंगटन की तारीफ की
अश्विन ने कहा कि वाशिंगटन ने जिस तरह से मैच का सकारात्मक अंत करने के लिए जरूरी धैर्य दिखाया वह काबिले तारीफ है। अश्विन ने कहा, वाशिंगटन सुंदर की पारी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे गुजरात टाइटन्स के मध्य क्रम से जुड़े सवालों का जवाब मिल गया। गुजरात की टीम के अधिकतर रन उसके शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज बनाते हैं, लेकिन वाशिंगटन के इस तरह के योगदान से उनकी बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। उन्होंने दबाव का अच्छी तरह से सामना किया और टीम की जीत सुनिश्चित की।
अश्विन ने कहा, यह देखने में भले ही आकर्षक न हो, लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह बहुत ही संयमित और बेहतरीन प्रयास था। गुजरात ने फिर से लक्ष्य का पीछा करते हुए संयम दिखाया। उनकी टीम में भले विस्फोटक बल्लेबाज नहीं हों लेकिन उनकी टीम काफी संतुलित है।