{"_id":"6a0f3ee11bb2050c2104bff7","slug":"ipl-2026-dinesh-karthik-appeal-to-don-t-tag-vaibhav-sooryavanshi-as-the-next-sachin-tendulkar-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'वैभव सूर्यवंशी को अगला सचिन तेंदुलकर न कहें', इस पूर्व बल्लेबाज ने बोझ नहीं डालने की अपील की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'वैभव सूर्यवंशी को अगला सचिन तेंदुलकर न कहें', इस पूर्व बल्लेबाज ने बोझ नहीं डालने की अपील की
Thu, 21 May 2026 10:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 May 2026 10:51 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं। वैभव को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में जगह मिल गई है। कई फैंस उनकी तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से करने लगे हैं। लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान सचिन तेंदुलकर से कर उन पर बोझ न डाला जाए। कार्तिक ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के सामने आने वाली चुनौतियां बिल्कुल अलग होंगी। कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
कार्तिक बोले- वैभव के सामने अलग चुनौतियां होंगी
दिनेश कार्तिक ने एक पॉडकास्ट में कहा, वैभव जो कर रहा है, वह बहुत खास है। लेकिन मैं लोगों से यह नहीं चाहता कि वे उसे अगला सचिन' कहना शुरू कर दें। वह अभी सिर्फ 15 साल का है और इस उम्र में ऐसा शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मेरा मानना है कि सचिन ने जो किया था, वह असाधारण था। वैभव के सामने आने वाली चुनौतियां बिल्कुल अलग होंगी। सचिन के सामने जितनी चुनौतियां मैदान पर थीं, उतनी ही मैदान के बाहर भी थीं। वैभव के सामने आने वाली चुनौतियां निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगी। उसके पास क्रिकेट के हुनर की कोई कमी नहीं है। उसे तो खेल के बाहर की चीजों से निपटना सीखना होगा।

2008 से लेकर 2026 तक आईपीएल में हुए बदलावों पर चर्चा करते हुए कार्तिक ने कहा, आईपीएल अपनी शुरुआत से लेकर आज जिस मुकाम पर है, वह पूरी तरह से एक अलग ही रूप ले चुका है। इस खेल ने तेजी से विकास किया है। इसमें बहुत कुछ बदल गया है। यह अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला फॉर्मेट है। यह बहुत से लोगों के लिए एक बेहतर जीवनशैली का जरिया बन गया है। साथ ही, यह उन सभी युवा लड़कों और लड़कियों के लिए एक बहुत ही मजबूत करियर विकल्प के तौर पर उभरा है, जो इस खेल को अपनाना चाहते हैं। बहुत ही कम समय में यह दुनिया के दूसरे खेल टूर्नामेंट्स को कड़ी टक्कर दे रहा है।
वैभव का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हैरान और रोमांचित किया है। सूर्यवंशी ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीजन में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, वैभव आईपीएल के एक सीजन में 50+ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।