{"_id":"6a12f1b716d5eb0edc0f8325","slug":"ipl-2026-david-warner-says-srh-still-have-him-blocked-on-social-media-know-details-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल जिताने वाले कप्तान को SRH ने किया ब्लॉक! डेविड वॉर्नर के खुलासे ने मचाई हलचल; जानिए मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल जिताने वाले कप्तान को SRH ने किया ब्लॉक! डेविड वॉर्नर के खुलासे ने मचाई हलचल; जानिए मामला
Sun, 24 May 2026 06:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 24 May 2026 06:10 PM IST
सार
डेविड वॉर्नर ने खुलासा किया कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अब तक इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है।एक फैन के सवाल पर वॉर्नर ने जवाब देते हुए कहा, 'वे मुझे कभी अनब्लॉक नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : cricket australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड वॉर्नर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रिश्तों में आई खटास एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने रविवार को खुलासा किया कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अब तक इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है।
विज्ञापन
वॉर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनराइजर्स हैदराबाद के आधिकारिक अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें अकाउंट 'प्राइवेट' दिखाई दे रहा था। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब किसी यूज़र को ब्लॉक किया गया हो। इसके साथ ही वॉर्नर ने फैंस से पोल के जरिए पूछा कि क्या यह वास्तव में सनराइजर्स हैदराबाद का ऑफिशियल अकाउंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैन के सवाल पर वॉर्नर का जवाब वायरल
मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया जब एक फैन ने वॉर्नर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए हैदराबाद को उन्हें अनब्लॉक करने की सलाह दी। इस पर वॉर्नर ने जवाब देते हुए लिखा, 'वे मुझे कभी अनब्लॉक नहीं करेंगे।'
(फोटो क्रेडिट: डेविड वॉर्नर इंस्टाग्राम)

हैदराबाद के साथ शानदार रहा था वॉर्नर का सफर
मौजूदा हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन डेविड वॉर्नर और सनराइजर्स हैदराबाद की जोड़ी आईपीएल इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में गिनी जाती है। वॉर्नर साल 2014 में इस टीम से जुड़े थे और जल्द ही टीम के सबसे अहम बल्लेबाज़ बन गए। 2015 में उन्हें कप्तानी सौंपी गई और उनकी अगुवाई में हैदराबाद ने 2016 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। उस सीजन में वॉर्नर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हैदराबाद के लिए खेलते हुए तीन बार ऑरेंज कैप (2015, 2017 और 2019) भी जीती।
हैदराबाद के लिए दमदार आंकड़े
डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के लिए 95 मुकाबलों में 4014 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 49.56 रहा। उन्होंने टीम के लिए दो शतक और 40 अर्धशतक भी लगाए। वॉर्नर सिर्फ अपने प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि तेलुगु फिल्मों के गानों और डायलॉग्स पर बनाए गए उनके मजेदार वीडियो की वजह से भी 'ऑरेंज आर्मी' के बीच बेहद लोकप्रिय थे।
2021 में बिगड़े रिश्ते
वॉर्नर और हैदराबाद के रिश्तों में दरार 2021 सीजन के दौरान आई। खराब फॉर्म और लगातार हार के बाद फ्रेंचाइज़ी ने बीच सीजन में उनसे कप्तानी छीन ली थी। इसके बाद वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। यूएई लेग के दौरान वह कई बार टीम डगआउट से अलग स्टैंड्स में बैठे नजर आए थे, जिसने दोनों पक्षों के बीच बढ़ती दूरी को साफ दिखाया। आखिरकार 2022 मेगा ऑक्शन से पहले हैदराबाद ने वॉर्नर को रिलीज कर दिया और उनका हैदराबाद अध्याय समाप्त हो गया।
पहले भी कर चुके हैं खुलासा
गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में भी वॉर्नर ने खुलासा किया था कि जब वह पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को हैदराबाद के साथ बड़ी डील मिलने पर बधाई देना चाहते थे, तब उन्हें पता चला कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें ब्लॉक किया हुआ है।