Who Is Urvil Patel: 13 गेंद में पचासा जड़ने वाले उर्विल पटेल कौन हैं? पिता को समर्पित जश्न ने जीता दिल; Video
सीएसके के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर यशस्वी जायसवाल के शानदार रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्विल पटेल भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग भी करते हैं। छोटे फॉर्मेट में तेज रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। उर्विल ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत बड़ौदा से की थी, लेकिन बाद में वह गुजरात टीम का हिस्सा बन गए। घरेलू टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था।
आईपीएल 2025 में सीएसके ने उन्हें चोटिल खिलाड़ी वंश बेदी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। शुरुआत में उन्हें सीमित मौके मिले, लेकिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने टीम प्रबंधन का भरोसा जीत लिया।आईपीएल 2026 में उर्विल टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
203 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद उर्विल पटेल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने आवेश खान और दिग्वेश राठी जैसे गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला। उनकी पारी में छक्कों की बरसात देखने को मिली। उर्विल ने अपनी फिफ्टी तक पहुंचने के दौरान सात छक्के और एक चौका लगाया। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनकी पारी 23 गेंदों में 65 रन बनाकर खत्म हुई, लेकिन तब तक वह मैच पूरी तरह सीएसके की तरफ मोड़ चुके थे।
अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल पटेल ने जो किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी जेब से एक खास नोट निकाला, जिस पर लिखा था, 'ये आपके लिए पापा!' मैदान पर यह भावुक पल दर्शाता है कि उर्विल अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और परिवार के संघर्ष को देते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस जश्न की जमकर तारीफ की और इसे आईपीएल 2026 के सबसे यादगार पलों में से एक बताया।
AN EMOTIONAL CELEBRATION FOR HIS FATHER BY URVIL PATEL. 🥹❤️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 10, 2026
pic.twitter.com/ZZhFLdig3i