फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs LSG Highlights: लखनऊ ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, निकोलस पूरन-मिचेल मार्श के अर्धशतक

Thu, 27 Mar 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Mar 2025 11:30 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 16.1 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 193 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
srh vs lsg live cricket score sunrisers hyderabad vs lucknow super giants ipl 2025 7th match updates
लखनऊ बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:03 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने पांच विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हरा दिया। यह लखनऊ की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें दिल्ली ने एक विकेट से करारी शिकस्त दी थी। गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 16.1 ओवर में पांच विकेट गंवाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

23 गेंदों के शेष रहते मुकाबला जीतकर लखनऊ ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, इस मैच से पहले शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर खिसक गई। उनका नेट रनरेट -0.128 हो गया। वहीं, अपने पहले मैच में कोलकाता को सात विकेट से मात देने वाली आरसीबी दो अंक और +2.137 के नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। 

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। उन्हें पहला झटका मोहम्मद शमी ने  एडेन मार्करम के रूप में दिया। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई। 

इस दौरान पूरन ने 18 गेंदों में अपने करियर का 10वां पचासा जड़ा। उन्होंने 26 गेंदों में 70 रनों दमदार पारी खेली। यह मौजूदा सत्र में उनके बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 52 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। हैदराबाद के खिलाफ कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और आयुष बडोनी ने छह रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर और अब्दुल समद क्रमश: 13 और 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी, एडम जैम्पा और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली। 
10:50 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पांचवां झटका

लखनऊ का पांचवां विकेट हर्षल पटेल ने झटका। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर का साथ देने के लिए अब्दुल समद उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 33 गेंदों में 25 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
10:41 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

लखनऊ को चौथा झटका एडम जैम्पा ने दिया। उन्होंने आयुष बदोनी को हर्षल पटले के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान पंत मौजूद हैं।
10:31 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: मिचेल मार्श आउट हुए

निकोलस पूरन के बाद मिचेल मार्श भी आउट हो गए हैं। वह 31 गेंदों में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कप्तान पंत का साथ देने आयुष बदोनी आए हैं।
10:26 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: 70 रन बनाकर आउट हुए पूरन

लखनऊ को दूसरा झटका हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 26 गेंदों में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।
10:04 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: निकोलस पूरन ने जड़ा पचासा

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह मिचेल मार्श के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 96/1 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

लखनऊ को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।
09:35 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं।
09:18 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद ने तैयार किया 191 रन का लक्ष्य

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 190 रन के स्कोर पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 191 रन का लक्ष्य तैयार किया है। उनके लिए ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। लखनऊ के लिए शार्दुल के अलावा आवेश, दिग्वेश, बिश्नोई और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

मुकाबले की शुरुआत से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अपने घर में मुकाबला खेल रही हैदराबाद 300 से ज्यादा का स्कोर तैयार कर सकती है। हालांकि, लखनऊ के घातक गेंदबाजों ने उन्हें 200 का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक शर्मा सिर्फ छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पिछले मैच में शतक जड़ने वाले ईशान किशन आज खाता भी नहीं खोल पाए। शार्दुल ठाकुर ने दोनों बल्लेबाजों को पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर आउट किया। 

इसके बाद ट्रेविस हेड को नितीश कुमार रेड्डी का साथ मिला और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हुई। हेड 28 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। दो बार मिले जीवनदान का सलामी बल्लेबाज फायदा नहीं उठा सके। 

लखनऊ के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने 32, हेनरिक क्लासेन ने 26, अनिकेत वर्मा ने 36, पैट कमिंस ने 18, अभिनव मनोहर ने दो और मोहम्म शमी ने एक रन बनाया। वहीं, हर्षल पटेल और सिमरजीत सिंह 12 और तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
08:50 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका लगा

हैदराबाद को पांचवां झटका नितीश कुमार रेड्डी के रूप में लगा। वह 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई ने उन्हें बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए अभिनव मनोहर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अनिकेत वर्मा मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed