फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: SRH can retain Klaasen-Cummins and these players before mega auction reports revealed

Reports: आईपीएल 2025 में मालामाल होंगे ये खिलाड़ी, SRH कर सकती है क्लासेन-कमिंस समेत इन पांच को रिटेन

Wed, 16 Oct 2024 08:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 16 Oct 2024 08:50 PM IST
सार

आईपीएल के आगामी सीजन में पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर सकते हैं। पिछले सीजन में टीम ने उनकी अगुआई में फाइनल तक का सफर तय किया था।

विज्ञापन
IPL 2025: SRH can retain Klaasen-Cummins and these players before mega auction reports revealed
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2025 से पहले मेगा नीलामी का आयोजन होना है। इससे पहले टीमों ने को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हेनरिक क्लासेन और पैट कमिंस समेत पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। बता दें कि, आईपीएल की शीर्ष परिषद ने फ्रेंचाइजियों को उनके छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय या विदेशी) और दो अनकैप्ड भारतीय शामिल हैं। 
विज्ञापन

IPL 2025: SRH can retain Klaasen-Cummins and these players before mega auction reports revealed
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है टीम
इएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 की आईपीएल विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद पांच खिलाड़ियों को मोटी रकम खर्च करे रिटेन कर सकती है। फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है। वहीं, 2024 में टीम की कप्तानी संभालने वाले पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपये में रिटेन करने की संभावना है। इनके अलावा भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को भी रिटेन किया जा सकता है जिन्होंने पिछले संस्करण में 484 रन और दो विकेट हासिल किए थे। उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एसआरएच ट्रेविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी को भी रिटेन करने की तैयारी में है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: SRH can retain Klaasen-Cummins and these players before mega auction reports revealed
इन खिलाड़ियों को कितनी रकम मिल सकती है - फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर से पहले सौंपनी है लिस्ट
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आईपीएल के आगामी सीजन में पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर सकते हैं। पिछले सीजन में टीम ने उनकी अगुआई में फाइनल तक का सफर तय किया था। मालूम हो कि आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed