फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'No special advantage in playing on home ground', said Vipraj Nigam before DC vs LSG Match

IPL 2025: 'घरेलू मैदान पर खेलने का कोई खास फायदा नहीं', लखनऊ से मैच से पहले दिल्ली के इस उभरते स्पिनर का बयान

Tue, 22 Apr 2025 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Apr 2025 08:59 AM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों को मौजूदा सत्र में घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने में मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन
IPL 2025: 'No special advantage in playing on home ground', said Vipraj Nigam before DC vs LSG Match
विपराज निगम - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 होम और अवे प्रारूप में तो खेला जा रहा है, लेकिन इस साल टीमें अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। ज्यादातर टीमों को अपने घर और बाहर दोनों जगह हार का सामना करना पड़ा है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स के उभरते क्रिकेटर विपराज निगम ने कहा है कि आईपीएल में घरेलू मैदान पर मैच खेलने का टीमों को ज्यादा फायदा नहीं मिलता। आईपीएल 2025 में अब तक 39 मैच खेले जा चुके हैं। दिल्ली का सामना आज इकाना स्टेडियम में लखनऊ से है।
विज्ञापन

कई टीमों को घरेलू परिस्थिति में जीतने में आई मुश्किलें
आईपीएल में पहले ऐसा होता था कि टीमें अपने घर पर मन मुताबिक पिच तैयार करती थी और उन्हें इसका फायदा भी मिलता था। बाहर से हारकर आने के बाद टीमों के पास यह विश्वास होता था कि वह घर पर सात में से ज्यादा से ज्यादा मैच जीत जाएंगी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों को मौजूदा सत्र में घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने में मुश्किल हो रही है।

KKR vs GT: केकेआर को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस तालिका में शीर्ष पर बरकरार; गिल-सुदर्शन चमके
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: 'No special advantage in playing on home ground', said Vipraj Nigam before DC vs LSG Match
विपराज निगम - फोटो : ANI
दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला आज
विपराज ने लखनऊ के खिलाफ दिल्ली के मैच से पहले कहा, 'आईपीएल में घरेलू परिस्थितियां बहुत फायदेमंद नहीं होती, लेकिन हां आपको अंदाजा होता है कि किन चीजों पर विचार करना है। टीम के लिए ज्यादा फायदा नहीं है। आप मौसम, मैदान के आकार आदि से परिचित हैं लेकिन सभी टीमों की तैयारी एक जैसी होती है।'
विज्ञापन

यूपी टी20 लीग में खेल चुके हैं विपराज
उत्तर प्रदेश के इस 20 वर्षीय लेग स्पिनर को लखनऊ में खेलने के अपने पिछले अनुभव पर भरोसा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश टी20 लीग के दौरान सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में यहां खेला था। विपराज ने कहा, 'यूपी टी20 लीग यहीं हुई थी इसलिए हमने यहां टी20 मैच खेले हैं। समीर और मुझे मैदान का अंदाजा है इसलिए हम उसी प्रक्रिया का पालन करने की कोशिश करेंगे जो हमने यूपी टी20 में की थी।'

BCCI अनुबंध में कैसे शामिल होते हैं खिलाड़ी, किस ग्रेड में कितनी सैलरी? जानें

IPL 2025: 'No special advantage in playing on home ground', said Vipraj Nigam before DC vs LSG Match
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
अपनी जिम्मेदारियों पर बोले विपराज
गेंद के साथ दिल्ली कैपिटल्स के ढांचे में खुद को एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने वाले विपराज ने अपनी दोहरी जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को एक ऑलराउंडर मानता हूं। मुझे गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देना है।' परिवार और घरेलू दर्शकों के सामने खेलने पर विपराज ने कहा, 'हां, सभी मैच में बहुत दबाव और घबराहट होती है। जब आप अपने परिवार और कोच के सामने खेलते हैं तो यह और भी बढ़ जाती है।'

सीनियर खिलाड़ियों को दिया श्रेय
विपराज ने दिल्ली की टीम के सीनियर खिलाड़ियों को खुद को स्थापित करने में मदद करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे प्रत्येक मैच में सीनियर खिलाड़ियों से सलाह मिलती है। हमें सीनियर खिलाड़ियों से कुछ मदद मिलती है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले साल लखनऊ में थे और इस साल भी यहां हैं। हम अपनी टीम बैठक में उन पहलुओं पर बात करते हैं और उसके अनुसार योजना बनाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed