फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Shreyas Iyer likes to chase on any field, Dewald Brevis great asset says Dhoni CSK vs PBKS

IPL 2025: श्रेयस को मैदान पर ये करना पसंद, किया खुलासा; अगले सत्र के लिए धोनी की टीम में इस खिलाड़ी की जगह तय

Thu, 01 May 2025 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 May 2025 08:56 AM IST
सार

श्रेयस और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 72 रन की साझेदारी की और पंजाब किंग्स को सीएसके के 191 रन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद की। श्रेयस ने 41 गेंद में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 72 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन
IPL 2025: Shreyas Iyer likes to chase on any field, Dewald Brevis great asset says Dhoni CSK vs PBKS
श्रेयस और धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को पंजाब किंग्स ने चेपॉक में सीएसके को चार विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही चेन्नई की टीम आधिकारिक तौर पर आईपीएल से बाहर हो गई। पंजाब की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 41 गेंद में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। श्रेयस को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। जीत के बाद उन्होंने बताया कि किसी भी मैदान पर उन्हें चेज करना पसंद है। वहीं, हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए थे। साथ ही धोनी ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया, जो सीएसके के लिए अगले सीजन में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। यानी रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े उस खिलाड़ी का रीटेन रहना तय है। आइए पूरी कहानी जानते हैं...
विज्ञापन

पंजाब की जीत में कई खिलाड़ी चमके

पंजाब की टीम युजवेंद्र चहल की हैट्रिक के बाद कप्तान अय्यर के अलावा प्रभसिमरन सिंह की 36 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की पारी की मदद से पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 10 मैच में दो जीत से चार अंक लेकर सीएसके लगातार दूसरी बार प्लेऑफ से बाहर हो गई। श्रेयस और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 72 रन की साझेदारी की और पंजाब किंग्स को सीएसके के 191 रन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद की।

इन दोनों के अलावा प्रियांश आर्या और शशांक सिंह ने 23-23 रन का योगदान दिया। श्रेयस ने मैच के बाद कहा, 'मुझे किसी भी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद है। हमें जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी। यह भी देखना था कि अगला बल्लेबाज कौन है। मैदान से बाहर प्रदर्शन की बात करूं तो मैं लुत्फ उठा रहा हूं, मैं सिर्फ गेंद के हिसाब से खेल रहा हूं। मुझे खुद पर भरोसा है और लगता है कि किसी भी लक्ष्य का पीछा करत सकता हूं।'

CSK vs PBKS: चेपॉक में चेन्नई की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर; पंजाब दूसरे स्थान पर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकता हूं'

श्रेयस ने कहा, 'मैं जितना संभव हो बल्लेबाजी का उतना आनंद ले रहा हूं और वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं। एक बार जब मुझे पता चल जाता है कि क्या कोई बड़ा स्कोर है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि घर या बाहर, मैं एक ही दृष्टिकोण रखता हूं। कभी-कभी यह काम करता है, कभी-कभी ऐसा नहीं होता है। मुझे पता है कि अगर मैं मैदान पर रहता हूं, तो मैं किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकता हूं। हाल ही में मैं नेट्स में काफी बल्लेबाजी कर रहा हूं और नई गेंद से तेज गेंदबाजों का सामना कर रहा हूं। मुझे पता है कि गेंद स्किड होकर तेज गति से आएगी। इसने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया है। यह एक ऐसा हिस्सा है जिस पर मैंने वास्तव में काम किया है।'
विज्ञापन

श्रेयस ने प्रभसिमरन-प्रियांश की तारीफ की

श्रेयस ने कहा, 'जब मैं मैदान पर आया तो मैंने कुछ गेंदें खेलीं और विकेट को परखा। 10 गेंद खेलने के बाद मैंने फैसला किया कि अब गेंदबाजों का सामना करने का समय आ गया है। प्रभसिमरन और प्रियांश जो शुरुआत दे रहे हैं, वे अपने दृष्टिकोण में शानदार रहे हैं और ऐसा नहीं है कि वे स्लॉग कर रहे हैं। वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उम्मीद है कि वे इसी लय को जारी रखेंगे।'

युजवेंद्र चहल ने ली हैट्रिक तो महवश ने इस तरह किया रिएक्ट, देखें

हार के बाद धोनी ने कही यह बात

वहीं, सीएसके के कप्तान धोनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह पहली बार था जब हमने बोर्ड पर पर्याप्त रन बनाए। लेकिन क्या यह स्कोर ठीक था? मैं लक्ष्य को कम महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि हम थोड़े और रन बना सकते थे। मुझे लगता है कि हमें कैच पकड़ने की जरूरत है। ब्रेविस और सैम के बीच साझेदारी बेहतरीन रही।  हमने आखिरी चार गेंदें नहीं खेली और 19वें ओवर में चार बल्लेबाज आउट हो गए। करीबी मैचों में वो सात गेंदें बहुत मायने रखती हैं। खैर सैम करन एक फाइटर हैं। यह कुछ ऐसा है जो हम सभी जानते हैं। जब भी वह मैदान पर आते हैं, वह योगदान देना चाहते हैं। दुर्भाग्य से इस मैच से पहले तक जब भी हमने उसे मौका देने की कोशिश की, विकेट धीमी तरफ था और उन्हें यह थोड़ा मुश्किल लगा।'

धोनी ने कहा, टलेकिन इस मैच में विकेट इस टूर्नामेंट में हमें घर पर मिले सर्वश्रेष्ठ विकेट में से एक था। यही कारण था कि मुझे लगा कि हमें 15 रन और चाहिए थे। डेवाल्ड ब्रेविस मध्यक्रम में गति प्रदान करते हैं। वह एक बहुत अच्छी फील्डर भी हैं। उनके पास दम है और वह अच्छी गेंदों को बाउंड्री मार सकते है। वह अच्छी ऊर्जा लाते हैं। वह जिस तरह से खेल रहे हैं उससे खुश हूं। वह आगे चलकर हमारे लिए एक संपत्ति हो सकते हैं।' धोनी के इस बयान से तय है कि 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस अगले सीजन में सीएसके के लिए रीटेन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed