फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Sanju Samson Captain for RR against PBKS Match Wicket Keep BCCI News in Hindi

IPL 2025: पंजाब के खिलाफ मुकाबले में बतौर कप्तान वापसी करेंगे संजू सैमसन, BCCI से मिली विकेटकीपिंग की इजाजत

Wed, 02 Apr 2025 05:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 02 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

रियान के नेतृत्व में राजस्थान को तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आईपीएल की मौजूदा अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स दो अंकों के साथ नौवें पायदान पर है।

विज्ञापन
IPL 2025 Sanju Samson Captain for RR against PBKS Match Wicket Keep BCCI News in Hindi
संजू सैमसन - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बतौर कप्तान वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सलेंस (सीओई) ने पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। अब वह आगामी मुकाबले में विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: बढ़ गया मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार, आकाश दीप की चोट पर भी आया बड़ा अपडेट 
विज्ञापन

टीम की तरफ से दी गई जानकारी
राजस्थान रॉयल्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को रिकवरी के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी फिर से संभालने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से मंजूरी मिल गई है। एनसीए की मेडिकल टीम द्वारा उनकी फिटनेस का गहन मूल्यांकन करने के बाद मंजूरी मिली है। इस सकारात्मक विकास के साथ, सैमसन अपनी पूर्ण नेतृत्व भूमिका में लौट आएंगे और पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के अगले मैच से कप्तानी फिर से शुरू करेंगे।

फरवरी में चोटिल हो गए थे सैमसन
सैमसन फरवरी में पांचवें टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बल्लेबाजी करते वक्त जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अंगुली में चोट लग गई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। सैमसन पिछले तीन मैचों में राजस्थान के लिए इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आए थे। उनकी जगह रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी। 
विज्ञापन

शुरुआती तीन मैचों में रियान पराग ने संभाली कमान
रियान के नेतृत्व में राजस्थान को तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आईपीएल की मौजूदा अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स दो अंकों के साथ नौवें पायदान पर है। अब पांच अप्रैल (शनिवार) को उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा। 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: टी20 में 100 अर्धशतक पूरे करने से दो कदम दूर हैं विराट, डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे खिलाड़ी होंगे    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed