फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RR vs LSG: Google CEO also became a fan of 14-year-old Vaibhav Suryavanshi praised him shared post

IPL 2025: 'आठवीं का बच्चा खेल रहा है..', गूगल के सीईओ भी हुए 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के मुरीद; जमकर की तारीफ

Sun, 20 Apr 2025 12:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Apr 2025 12:35 PM IST
सार

लखनऊ के खिलाफ वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा और फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रनों की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
IPL 2025 RR vs LSG: Google CEO also became a fan of 14-year-old Vaibhav Suryavanshi praised him shared post
वैभव सूर्यवंशी-सुंदर पिचाई - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया। इसी के साथ वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस मुकाबले में उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी खुद को वैभव की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, सैमसन की जगह मिला मौका    
विज्ञापन

सुंदर पिचाी भी हुए मुरीद
लखनऊ के खिलाफ वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा और फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें ऋषभ पंत ने स्टंप आउट किया। बिहार के युवा बल्लेबाज की धमाकेदार बल्लेबाजी देखकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी प्रभावित हुए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा- '8वीं क्लास के बच्चे को IPL में खेलते देखने के लिए उठा!!!! क्या शानदार डेब्यू किया है!' 
 
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में राजस्थान ने खरीदा था
आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खिलाड़ी का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था। 

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ; राजस्थान की लगातार चौथी हार    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed