फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Rohit Sharma starts practice Mumbai Indians shares practice session video on social media see

IPL 2025 Video: आईपीएल में वापसी के लिए तैयार रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना

Wed, 14 May 2025 05:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 14 May 2025 05:28 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आईपीएल के बचे हुए 17 मैचों का कार्यक्रम का जारी हो चुका है। 17 मई से टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत होगी जबकि तीन जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग स्टेज पर मुंबई अब तक 12 मैच खेल चुकी है। 13वां मुकाबला 21 मई को खेला जाएगा, जिसमें पांच बार की विजेता टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

विज्ञापन
IPL 2025 Rohit Sharma starts practice Mumbai Indians shares practice session video on social media see
मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास - फोटो : ANI

विस्तार

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के बचे हुए सत्र में वापसी के लिए तैयार हैं। बुधवार को उन्हें मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाते देखा गया, जिसका वीडियो टीम ने आधिकारिक हैंडल से जारी किया है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आईपीएल के बचे हुए 17 मैचों का कार्यक्रम का जारी हो चुका है। 17 मई से टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत होगी जबकि तीन जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

लीग स्टेज पर मुंबई को दो मैच खेलने हैं
लीग स्टेज पर मुंबई अब तक 12 मैच खेल चुकी है। 13वां मुकाबला 21 मई को खेला जाएगा, जिसमें पांच बार की विजेता टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच मुंबई में ही खेला जाएगा। फिलहाल मुंबई इंडियंस अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और लीग स्टेज पर उनके दो मैच बाकी हैं। इनमें जीत के साथ टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास
आगामी मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बुधवार को हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम वानखेड़े पहुंची। यहां रोहित शर्मा को कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार और तिलक वर्मा के साथ नेट्स पर समय बिताते देखा गया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 300 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

तालिका में शीर्ष पर गुजरात
आईपीएल 2025 सीजन स्थगित होने तक गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात 11 मैचों में आठ जीत और तीन हार के साथ 16 अंक लेकर पहले स्थान पर थी। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम थी जिसके इतने ही मैचों में गुजरात के समान अंक है। तीसरे स्थान पर पंजाब थी, जबकि चौथे पर मुंबई इंडियंस थी। सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स की उम्मीदें अभी भी बची हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed