फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RCB vs CSK: Romario Shepherd hit a fifty in 14 balls Khaleel Ahmed proved expensive

RCB vs CSK: बेंगलुरू में दिखा रोमारियो का रौद्र रूप, 14 गेंदों में जड़ा पचासा; खलील ने एक ओवर में लुटाए 33 रन

Sat, 03 May 2025 09:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 03 May 2025 09:48 PM IST
सार

रोमारियो शेफर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पैट कमिंस और केएल राहुल की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs CSK: Romario Shepherd hit a fifty in 14 balls Khaleel Ahmed proved expensive
रोमारियो शेफर्ड - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पारी के आखिरी दो ओवरों में 50 से ज्यादा रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

रोमारियो शेफर्ड ने लूटी महफिल
रोमारियो शेफर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पैट कमिंस और केएल राहुल की बराबरी कर ली। वहीं, सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 13 गेंदों में यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर) लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम विरोधी टीम वर्ष गेंदें
यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स (RR) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2023 13
केएल राहुल पंजाब किंग्स (PBKS) दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2018 14
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मुंबई इंडियंस (MI) 2022 14
रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 2025 14
विज्ञापन

खलील बने चेन्नई के सबसे महंगे गेंदबाज
आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 378.57 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और छह छक्के लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में धमाल मचाया। खलील अहमद के खिलाफ चार चौके और दो छक्के की मदद से कुल 33 रन झटके। यह आईपीएल के इस सत्र का सबसे महंगा ओवर बन गया। वहीं, खलील चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में खलील ने लुंगी एनगिडी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 2020 में राजस्थान के खिलाफ 30 रन खर्च किए थे।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे महंगे ओवर 

गेंदबाज विपक्षी टीम रन वर्ष
खलील अहमद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 33 रन 2025
लुंगी एनगिडी राजस्थान रॉयल्स (RR) 30 रन 2020
सैम करन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 30 रन 2021
ड्वेन ब्रावो मुंबई इंडियंस (MI) 29 रन 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed