{"_id":"681c96ce1c61d3014d002918","slug":"ipl-2025-rajasthan-royals-replaces-injured-sandeep-sharma-and-nitish-rana-nandre-burger-and-pretorious-in-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को दो बड़े झटके, चोटिल संदीप शर्मा और नीतीश राणा बाहर, इन्हें बनाया रिप्लेसमेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को दो बड़े झटके, चोटिल संदीप शर्मा और नीतीश राणा बाहर, इन्हें बनाया रिप्लेसमेंट
Thu, 08 May 2025 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 08 May 2025 05:04 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर को राजस्थान रॉयल्स ने 3.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के बाहर हो जाने के कारण आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को गुरुवार को अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा टीम ने चोटिल नीतीश राणा के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
संदीप अंगुली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। इस तेज गेंदबाज ने बाहर होने से पहले 10 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने नौ विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर ने इससे पहले पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए छह मैच खेले थे और सात विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 3.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, 19 वर्षीय प्रीटोरियस ने अभी तक 33 टी20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 911 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 97 रन है जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में एसए20 फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए बनाया था। एसए20 में पार्ल फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भी राजस्थान रॉयल्स के मालिकों के पास है।
आईपीएल ने बयान में कहा, 'वह 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे।' राणा ने इस सत्र में 161.94 की स्ट्राइक से 217 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 81 रहा। राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है। उसे अपने बाकी बचे दो मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं।