Vikram Rathour: राहुल द्रविड़ के पुराने साथी की हुई राजस्थान रॉयल्स में एंट्री, IPL से पहले टीम का बड़ा फैसला
टीम मैनेजमेंट ने पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के पुराने साथी विक्रम राठौर को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
विस्तार
Rathour bhi, Royal bhi! 💗
T20 World Cup winning coach Vikram Rathour joins our support staff and reunites with Rahul Dravid! 🤝🔥 pic.twitter.com/YbGvoMQyrv— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 20, 2024विज्ञापन
राठौर ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- रॉयल्स परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राहुल के साथ फिर से काम करने का अवसर और अब युवा क्रिकेटरों के एक प्रतिभाशाली समूह के साथ, बेहद रोमांचक है। मैं टीम के विजन में योगदान देने और रॉयल्स और भारत के लिए शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ियों को विकसित करने के हमारे लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं, जो चैंपियनशिप जीतने में मदद कर सकते हैं।
Hollywood 🤝 Bollywood 😋
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 20, 2024
Bowling Coach 🤝 Batting Coach 🔥
Excited, #RoyalsFamily? 💗 pic.twitter.com/rdz3IwZoaG
भारत के लिए 1996 में डेब्यू करने वाले विक्रम राठौर ने अपने करियर में छह टेस्ट और सात वनडे मैच खेले। इनमें उन्होंने क्रमश: 131 और 193 रन बनाए। वहीं, 146 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 11473 रन दर्ज हैं। राठौर 99 लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 3161 रन बनाए हैं। 2019 में उन्हें भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्होंने चार साल तक राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया। राठौर ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और हिमाचल प्रदेश को भी कोचिंग दी है और आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ भी काम किया है।
Halla Bol, Rathour is coming home to Rajasthan! 🔥💗 pic.twitter.com/jW1Sjax91W
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 20, 2024
अब 55 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर टीम को खिताब दिलाने में कामयाब होंगे। राजस्थान ने सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। 2008 के पहले संस्करण में टीम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चैंपियन बनी थी। अब राजस्थान को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है।