{"_id":"681ce468aad7082463066869","slug":"ipl-2025-pbks-vs-dc-result-punjab-kings-vs-delhi-capitals-key-highlights-analysis-points-table-update-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs DC: सुरक्षा कारणों से पंजाब बनाम दिल्ली मैच रद्द, आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs DC: सुरक्षा कारणों से पंजाब बनाम दिल्ली मैच रद्द, आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई
Thu, 08 May 2025 10:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 08 May 2025 10:35 PM IST
सार
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में चल रहा मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में 'ब्लैकआउट' कर दिया गया।
विज्ञापन
पंजाब बनाम दिल्ली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक गया और कुछ देर बाद ही इस रद्द करने का फैसला किया गया। 9:29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर जाते देखा गया था। हालांकि, मैच अधिकारियों ने बिना देरी किए मैच को रद्द करने का फैसला किया।
विज्ञापन
पंजाब बनाम दिल्ली
- फोटो : PTI
गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला किया गया। सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया। धर्मशाला में एहतियातन खिलाड़ियों और अंपायरों को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब मैच को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब बनाम दिल्ली
- फोटो : PTI
पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिस समय मैच रोका गया उस वक्त पंजाब की बल्लेबाजी चल रही थी और 10.1 ओवरों का खेल हो चुका था। पंजाब एक विकेट खोकर 122 रन बना चुकी थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई थी। प्रियांश 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए जबकि प्रभसिमरन 50 रन बनाकर नाबाद रहे।