फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: On Womens Day Rajasthan Royals launch Pink Promise jersey for Mumbai Indians clash

महिला दिवस विशेष: राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की 'पिंक प्रॉमिस' जर्सी, कुमार संगकारा ने की पहल की सराहना

Sat, 08 Mar 2025 08:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 08 Mar 2025 08:46 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स की टीम राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण परिवर्तन के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए खरीदे गए प्रत्येक टिकट के लिए 100 रुपये का योगदान भी करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2025: On Womens Day Rajasthan Royals launch Pink Promise jersey for Mumbai Indians clash
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : @rajasthanroyals

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए ‘पिंक प्रॉमिस’ जर्सी लॉन्च की। राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन (आरआरएफ) ने महिलाओं के नेतृत्व वाली पहल को बढ़ावा देने के लिए ‘औरत है तो भारत है’ नामक अभियान फिल्म लॉन्च की।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की टीम राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण परिवर्तन के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए खरीदे गए प्रत्येक टिकट के लिए 100 रुपये का योगदान भी करेंगे। इसके अलावा इस विशेष ‘ऑल-पिंक रॉयल्स जर्सी’ की बिक्री से होने वाली राशि सीधे आरआरएफ को इसके सामाजिक प्रभाव पहल का समर्थन करने के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी टीम द्वारा मैच में हर छक्के के लिए राजस्थान रॉयल्स और आरआरएफ सांभर क्षेत्र में छह घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा, ’पिंक प्रॉमिस’ के जरिये हम केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि उनके परिवारों और समुदायों पर एक स्थायी प्रभाव पैदा करने का प्रयास करते हैं। पिछले साल हमने खुद देखा कि कैसे इस पहल ने जीवन को बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed