{"_id":"680a064838b8f0012709b995","slug":"ipl-2025-mumbai-indians-sixth-title-trent-boult-praised-rohit-sharma-for-two-consecutive-half-centuries-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'मुंबई को छठा खिताब दिलाने में...', लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले रोहित की इस कीवी स्टार ने की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'मुंबई को छठा खिताब दिलाने में...', लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले रोहित की इस कीवी स्टार ने की तारीफ
Thu, 24 Apr 2025 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Apr 2025 03:07 PM IST
सार
बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुंबई की पूरी टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और रोहित को परिचय की कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि रोहित विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और टीम को रिकॉर्ड छठा आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। बोल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : ANI
'रोहित बड़ी भूमिका निभाएंगे'
सनराइजर्स को आठ विकेट पर 143 रन पर रोकने के बाद रोहित के 46 गेंद में 70 रन की मदद से मुंबई ने 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुंबई की पूरी टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और रोहित को परिचय की कोई जरूरत नहीं है।' उन्होंने कहा, 'हर कोई टीम की जीत में योगदान देना चाहता है, लेकिन रोहित पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सत्र के बाकी मैचों में हमारे लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे।'

हार्दिक और बोल्ट
- फोटो : ANI
बोल्ट ने की हार्दिक की तारीफ
बोल्ट ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, 'हार्दिक जुनूनी क्रिकेटर है और काफी प्रतिभावान भी। वह बेहतरीन कप्तान है और मोर्चे से अगुवाई करता है।' उन्होंने कहा, 'वह मेरे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों में से है लिहाजा उसकी कप्तानी में खेलना शानदार अनुभव है।' पहले पांच में से चार मैच हारने के बाद मुंबई ने लगातार चार जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है लेकिन बोल्ट ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे।
उन्होंने कहा, 'शुरूआत में हम लय हासिल नहीं कर सके थे लेकिन लगातार चार जीत के बाद हमने वह कमी पूरी कर दी । हमारी टीम अच्छा खेल रही है और इसे कायम रखना चाहेंगे । ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे क्योंकि हालात बदलने में देर नहीं लगती ।अभी टूर्नामेंट में काफी क्रिकेट बाकी है।'

मैच में क्या हुआ?
रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाए। रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की आफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढ़ा और उसके अनुसार खेला। उन्होंने जयदेव उनादकट को कवर के ऊपर दूसरा छक्का लगाया। इससे पहले हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाए।