फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Michael Clarke gave advice to MI batter Rohit Sharma will help him return to form know details

IPL 2025: रोहित शर्मा के लिए रामबाण साबित होगी माइकल क्लार्क की ये सलाह, दिलाएगी फॉर्म में वापसी; जानिए

Thu, 10 Apr 2025 11:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 10 Apr 2025 11:37 PM IST
सार

रोहित पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 32.07 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा। चार पारियों में हिटमैन ने सिर्फ 38 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: Michael Clarke gave advice to MI batter Rohit Sharma will help him return to form know details
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि रोहित शर्मा जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। इसके लिए उन्हें एक अच्छी पारी की जरूरत है। बता दें कि, रोहित अब तक आईपीएल 2025 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। चार पारियों में वह सिर्फ 38 रन बना सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCB vs DC: राहुल-स्टब्स के बीच सबसे बड़ी साझेदारी, किसी एक मैदान पर सर्वाधिक मैच हारने वाली टीम बनी बेंगलुरु    
विज्ञापन

क्लार्क ने की रोहित के फॉर्म पर बात
जियोस्टार के विशेषज्ञ क्लार्क ने रोहित के फॉर्म में वापसी को लेकर उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा- रोहित असल सुपरस्टार हैं। वह दिन दूर नहीं जब वह शतक लगाएगा। एक अच्छी पारी की जरूरत है। वह 40 या 60 रन की हो सकती है। एक बार लय हासिल कर ली तो आप उसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखेंगे। मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं। हमें महान खिलाड़ियों से हमेशा अपेक्षाएं रहती हैं क्योंकि वे इतने कामयाब होते हैं। लेकिन एक दो मैचों में खराब खेलना चलता है। क्लास स्थायी होती है।

चार पारियों में सिर्फ 38 रन बना पाए हिटमैन
रोहित पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 32.07 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा। चार पारियों में हिटमैन ने सिर्फ 38 रन बनाए हैं। उन्होंने 0, 8, 13 और 17 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed