फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update

MI vs KKR: मुंबई ने 24वीं बार केकेआर को दी मात, वानखेड़े में गत चैंपियन टीम पर दर्ज की रिकॉर्ड 10वीं जीत

Mon, 31 Mar 2025 10:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 31 Mar 2025 10:56 PM IST
सार

आईपीएल में यह मुंबई की केकेआर पर 24वीं जीत है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम पर एमाई ने 10वीं बार कोलकाता को मात दी है। 43 गेंदों के शेष रहते मुंबई ने जीत हासिल कर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

विज्ञापन
IPL 2025 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर प्रशंसकों को चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs KKR: डेब्यू मैच के लिए बेचैन थे अश्विनी कुमार, दोपहर का भोजन भी नहीं कर पाए; अब लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
विज्ञापन

मुंबई ने बनाया ये रिकॉर्ड
आईपीएल में यह मुंबई की केकेआर पर 24वीं जीत है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम पर एमाई ने 10वीं बार कोलकाता को मात दी है। 43 गेंदों के शेष रहते मुंबई ने जीत हासिल कर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है। दो अंक और 0.309 के नेट रन रेट के साथ मुंबई छठे पायदान पर पहुंच गई जबकि केकेआर 10वें स्थान पर लुढ़क गई। उनका खाते में दो अंक जरूर हैं लेकिन केकेआर का नेट रन रेट -1.428 हो गया। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर फिलहाल आरसीबी है जिसने अपने दोनों मैचों में जीत के साथ चार अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट भी +2.266 का है।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
टीम विपक्षी टीम जीत की संख्या
मुंबई इंडियंस (MI) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 24
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 21
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पंजाब किंग्स (PBKS) 21
मुंबई इंडियंस (MI) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 20
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 20

आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत 
टीम विपक्षी टीम मैदान जीत की संख्या
मुंबई इंडियंस (MI) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) वानखेड़े 10
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पंजाब किंग्स (PBKS) कोलकाता 9
मुंबई इंडियंस (MI) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) वानखेड़े 8
मुंबई इंडियंस (MI) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) बेंगलुरु 8
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) चेन्नई 8
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दिल्ली कैपिटल्स (DC) कोलकाता 8
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पंजाब किंग्स (PBKS) हैदराबाद 8
विज्ञापन

रेयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने दिलाई टीम को जीत
117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। आंद्रे रसेल ने हिटमैन को हर्षित राणा के हाथों कैच आउट कराया। वह 12 गेंदों में 13 रन बना सके। पूर्व भारतीय कप्तान एक बार फिर इस सत्र में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद रेयान को विल जैक्स का साथ मिला। रसेल ने 91 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका दिया। जैक्स 16 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और महज नौ गेंदों में 27* रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज 62 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन

केकेआर ने सत्र का न्यूनतम स्कोर बनाया
इससे पहले, अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 116 रन के स्कोर पर रोका। यह इस सत्र का पहला सबसे न्यूनतम स्कोर है। केकेआर आईपीएल में 10वीं बार 120 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई। दिलचस्प बात यह है कि छह बार केकेआर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आउट हुई है।

अश्विनी कुमार चमके
इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने महज तीन ओवर के स्पैल में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटके। यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आईपीएल में डेब्यू पर गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

गेंदबाज ओवर रन विकेट टीम विरोधी टीम वर्ष
अल्जारी जोसेफ 3.4 12 6 मुंबई इंडियंस (MI) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 2019
एंड्रू टाई 4 17 5 गुजरात लायंस (GL) राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS) 2017
शोएब अख्तर 3 11 4 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) 2008
अश्विनी कुमार 4 24 4 मुंबई इंडियंस (MI) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2025*
केवोन कूपर 4 26 4 राजस्थान रॉयल्स (RR) किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) 2012
डेविड वीज 4 33 4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मुंबई इंडियंस (MI) 2015

ताश के पत्तों की तरह बिखरा कोलकाता का बल्लेबाजी क्रम
कोलकाता के बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन किया। पावरप्ले में ही टीम 41 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11, रिंकू सिंह ने 17, मनीष पांडे ने 19 और रमनदीप सिंह ने 22 रन बनाए। वहीं, पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। मुंबई के लिए दीपक चार ने दो विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed