फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 MI vs KKR Kolkata innings faltered at Wankhede made second worst score in powerplay against Mumbai

MI vs KKR: वानखेड़े में लड़खड़ाई कोलकाता की पारी, मुंबई के खिलाफ पावरप्ले का दूसरा सबसे खराब स्कोर बनाया

Mon, 31 Mar 2025 08:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 31 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

इस मैच में कोलकाता की खराब शुरुआत हुई है। उन्होंने पावरप्ले में 41 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए हैं। यह उनका मुंबई के खिलाफ पावरप्ले का दूसरा सबसे खराब स्कोर है।

विज्ञापन
IPL 2025 MI vs KKR Kolkata innings faltered at Wankhede made second worst score in powerplay against Mumbai
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का 12वां मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच वानखेड़े में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता की खराब शुरुआत हुई है। उन्होंने पावरप्ले में 41 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए हैं। यह उनका मुंबई के खिलाफ पावरप्ले का दूसरा सबसे खराब स्कोर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में कोलकाता का स्कोर
स्कोर स्थान वर्ष
25/4 मुंबई 2011
41/4 मुंबई 2025
57/4 मुंबई 2024
25/3 बेंगलुरु 2017
27/3 मुंबई 2008

केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलियन
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और केकेआर की आधी टीम महज 45 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई है। हार्दिक पांड्या ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर कोलकाता को पांचवां झटका दिया जो 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में केकेआर अपनी लय बरकरार रखने उतरी है जबकि पांच बार की विजेता मुंबई को अपनी पहली जीत की तलाश है। केकेआर ने आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन उसने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। आज के मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

अश्विनी ने किया डेब्यू 
मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ इस मैच के लिए पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया है। उन्होंने इसके साथ ही पुथुर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है जिन्होंने अपने पहले मैच में प्रभावित किया था। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है जो अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान की जगह एकादश में शामिल हुए हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स:
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब: एनरिक नॉर्त्जे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीथ सिसोदिया।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed