फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: MI vs GT Rohit Sharma names most sixes record in ipl amongst active players know details

MI vs GT: एलिमिनेटर में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में 300 छक्के जड़ने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी

Fri, 30 May 2025 08:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 30 May 2025 08:36 PM IST
सार

हिटमैन आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए। उनके नाम 300 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं, विराट कोहली 291 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि धोनी (264) और आंद्रे रसेल (223) क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: MI vs GT Rohit Sharma names most sixes record in ipl amongst active players know details
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ चरण की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर-1 जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब सभी की नजरें दूसरी फाइनलिस्ट पर हैं। आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 
विज्ञापन

IPL 2025: MI vs GT Rohit Sharma names most sixes record in ipl amongst active players know details
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
हिटमैन आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए। उनके नाम 300 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं, विराट कोहली 291 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि धोनी (264) और आंद्रे रसेल (223) क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। रोहित ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दो छक्के लगाते ही आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम को एलिमिनेटर मैच में जिताने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 357 छक्के ठोके हैं। अगर सक्रिय खिलाड़ियों की बात न करें तो रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: MI vs GT Rohit Sharma names most sixes record in ipl amongst active players know details
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI/ANI
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ी
  • रोहित शर्मा- 300*
  • विराट कोहली- 291
  • महेंद्र सिंह धोनी- 264
  • आंद्रे रसेल- 223
विज्ञापन

IPL 2025: MI vs GT Rohit Sharma names most sixes record in ipl amongst active players know details
मुंबई बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI

मुंबई ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राज अंगद बावा को मौका मिला है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कुसल मेंडिस को जोस बटलर की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा अरशद की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: 
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed