IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल ने किया मेगा नीलामी को लेकर बड़ा एलान, 24-25 नवंबर को सऊदी अरब में होगा आयोजन
मंगलवार को आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
✍️ 1574 Player Registrations
🧢 320 capped players, 1,224 uncapped players, & 30 players from Associate Nations
🎰 204 slots up for grabs
🗓️ 24th & 25th November 2024
📍 Jeddah, Saudi Arabia
Read all the details for the upcoming #TATAIPL Mega Auction 🔽🤩— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2024विज्ञापन
आईपीएल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबकि, 1574 खिलाड़ियों ने मेगा नीलामी के लिए चार नवंबर तक रजिस्टर किया है। 1165 भारतीय और 409 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 30 सहयोगी राष्ट्र के खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल के लिए सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इनकी संख्या 91 बताई गई है।
46 खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
31 अक्तूबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसके बाद 204 खिलाड़ियों की जगह खाली हो गई है। इन स्थानों के लिए 1500 से ज्यादा खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। यहां देखिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट...
मुंबई इंडियंस
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| जसप्रीत बुमराह | 18 करोड़ |
| सूर्यकुमार यादव | 16.35 करोड़ |
| हार्दिक पांड्या | 16.35 करोड़ |
| रोहित शर्मा | 16.30 करोड़ |
| तिलक वर्मा | 8 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| हेनरिक क्लासेन | 23 करोड़ |
| पैट कमिंस | 18 करोड़ |
| ट्रेविस हेड | 14 करोड़ |
| अभिषेक शर्मा | 14 करोड़ |
| नीतीश रेड्डी | 6 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| ऋतुराज गायकवाड़ | 18 करोड़ |
| रवींद्र जडेजा | 18 करोड़ |
| मथीशा पथिराना | 13 करोड़ |
| शिवम दुबे | 12 करोड़ |
| महेंद्र सिंह धोनी | 4 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| अक्षर पटेल | 16.5 करोड़ |
| कुलदीप यादव | 13.25 करोड़ |
| ट्रिस्टन स्टब्स | 10 करोड़ |
| अभिषेक पोरेल | 4 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| संजू सैमसन | 18 करोड़ |
| यशस्वी जायसवाल | 18 करोड़ |
| रियान पराग | 14 करोड़ |
| ध्रुव जुरेल | 14 करोड़ |
| शिमरोन हेटमायर | 11 करोड़ |
| संदीप शर्मा | 4 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| शशांक सिंह | 5.5 करोड़ |
| प्रभसिमरन सिंह | 4 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| रिंकू सिंह | 13 करोड़ |
| वरुण चक्रवर्ती | 12 करोड़ |
| सुनील नरेन | 12 करोड़ |
| आंद्रे रसेल | 12 करोड़ |
| हर्षित राणा | 4 करोड़ |
| रमनदीप सिंह | 4 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| राशिद खान | 18 करोड़ |
| शुभमन गिल | 16.5 करोड़ |
| साई सुदर्शन | 8.5 करोड़ |
| राहुल तेवतिया | 4 करोड़ |
| शाहरुख खान | 4 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| निकोलस पूरन | 21 करोड़ |
| रवि बिश्नोई | 11 करोड़ |
| मयंक यादव | 11 करोड़ |
| मोहसिन खान | 4 करोड़ |
| आयुष बदोनी | 4 करोड़ |
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| विराट कोहली | 21 करोड़ |
| रजत पाटीदार | 11 करोड़ |
| यश दयाल | 1 करोड़ |
मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। पंजाब किंग्स ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन किया और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया। टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। इस तरह कुल राशि 9.5 करोड़ खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से टकरा रही मेगा नीलामी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच से मेगा नीलामी की तारीख टकरा रही है। दोनों टीमों के बीच 22 से 26 नवंबर तक पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इस बार नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय सितारे भी उतरेंगे जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया था। वहीं, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन भी नीलामी का हिस्सा होंगे। इस स्थिति में इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।