{"_id":"67432ebbbd2994ab180dcad3","slug":"ipl-2025-mega-auction-venkatesh-iyer-became-the-third-most-expensive-indian-in-ipl-history-kkr-buyed-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय बने वेंकटेश अय्यर, KKR ने 23.75 करोड़ में कराई घर वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय बने वेंकटेश अय्यर, KKR ने 23.75 करोड़ में कराई घर वापसी
Sun, 24 Nov 2024 07:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:18 PM IST
सार
वेंकटेश आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। 29 वर्षीय खिलाड़ी का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। वेंकटेश को लेने के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच होड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी जेद्दाह में जारी है। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में वापसी कराई। वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। 29 वर्षीय खिलाड़ी का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। वेंकटेश को लेने के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच होड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
23.75 करोड़ में हुई वापसी

छह खिलाड़ियों को केकेआर ने किया रिटेन
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें रिंकू सिंह (13 करोड़) , वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (04 करोड़) और रमनदीप सिंह (04 करोड़) शामिल थे। अब टीम ने वेंकटेश अय्यर को खरीद लिया है। उन पर फ्रेंचाइजी ने मोटी रकम खर्च की है।

खिताबी जीत में वेंकटेश ने जड़ा था अर्धशतक
आईपीएल 2024 में कोलकाता की खिताबी जीत में वेंकटेश अय्यर ने अहम भूमिका निभाई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मैच में 52* रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरान उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

स्टार खिलाड़ी का करियर
वेंकटेश अय्यर के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2021 में डेब्यू किया। 50 मैचों में उनके नाम 1326 रन दर्ज हैं। इसमें एक शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल हैं। गेंदबाजी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। चार संस्करणों में उन्हें सिर्फ तीन विकेट मिले हैं। पिछले संस्करण में केकेआर के लिए खेले 14 मैचों में उन्होंने चार अर्धशतकों की मदद से 370 रन बनाए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए खेले नौ मैचों में मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने 133 रन और पांच विकेट अपने नाम किए हैं।